Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ‘राजद की आत्मा पर अटैक’: तेज प्रताप बोले- दबाव में हैं लालू-राबड़ी, PM मोदी और अमित शाह मदद करें

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 06:28 PM (IST)

    लालू परिवार आजकल चर्चा में है। रोहिणी यादव के आरोपों के बाद, तेज प्रताप यादव अपनी बहन रोहिणी आचार्य के समर्थन में आए। तेज प्रताप ने केंद्र और बिहार सर ...और पढ़ें

    Hero Image

    तेज प्रताप यादव(फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों लालू परिवार की खूब चर्चा हो रही है। रोहिणी यादव के द्वारा तेजस्वी यादव और संजय यादव पर लगाए गए आरोपों के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मंगलवार को अपनी बहन रोहिणी आचार्य के सपोर्ट में सामने आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहिणी आचार्य के समर्थन में तेज प्रताप ने केंद्र और बिहार सरकार से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर उनके माता-पिता का किसी भी तरह का मेंटल हैरेसमेंट हुआ है, तो इसकी जांच होनी चाहिए।

    मेंटल हैरेसमेंट की जांच हो

    लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट में अपनी बहन रोहिणी आचार्य के समर्थन में अपनी भावनाएं जाहिर की और परिवार का ऐसी स्थिति के लिए 'जयचंद' को जिम्मेदार ठहराया।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार सरकार से यह भी कहा कि वे जांच करें कि क्या उनके माता-पिता को किसी भी तरह का मेंटल हैरेसमेंट हुआ है।

    उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जयचंद-प्रवृत्ति के लोग मेरे पूजनीय माता–पिता माननीय लालू प्रसाद जी और मेरी माता जी को मानसिक और शारीरिक दबाव में रखने की नापाक कोशिश कर रहे हैं। अगर इनमें जरा भी सच्चाई है, तो यह सिर्फ मेरे परिवार पर हमला नहीं, पूरी RJD की आत्मा पर सीधा वार है।

    समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ