दुष्कर्म का वीडियो बना किशोरी से करता रहा मुंह काला, पेट फूला देख फटी रह गईं मां की आंखें
दरिंदे ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के दौरान वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए वे पीड़ित के साथ महीनों तक मुंह काला करता रहा। जानें क्या है मामला।
पटना, जेएनएन। कदमकुआं थाना क्षेत्र में वीडियो बनाकर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचना मिलने के पांच घंटे के अंदर आरोपित ज्ञान विष्णु आर्या को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञान स्नातक का छात्र है। वह किशोरी से प्रेम संबंध की बात कह रहा है। थानाध्यक्ष निशिकांत निशि ने बताया कि किशोरी की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पेट फूला देख मां को हुआ शक
पीड़ित किशोरी पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि 14 मार्च को अचानक बेटी की तबीयत खराब हो गई। उसका पेट भी फूला हुआ था। इसके बाद उसे डॉक्टर के पास लेकर जाया गया। डॉक्टर के कहने पर अगले दिन अल्ट्रासाउंड कराया गया तो मालूम हुआ कि किशोरी सात माह की गर्भवती है। पूछने पर किशोरी ने मां को बताया कि ज्ञान विष्णु आर्या ने उससे दोस्ती की थी। वे उसे कुछ समय पूर्वी लोहानीपुर के रेलवे हंटर रोड स्थित लॉज में लेकर गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। उसी वीडियो को दिखाकर ज्ञान किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह वीडियो वायरल कर देगा। लोक-लाज के डर से किशोरी छुप रही। सूचना मिलते ही पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
कोचिंग गई 17 वर्षीया छात्रा की शादी की नीयत से अपहरण
मसौढ़ी थाना स्थित एक कोचिंग में बीते मंगलवार को पढऩे गई थाना के एक मोहल्ले की 17 वर्षीया एक छात्रा को शादी की नीयत से थाना के कैलूचक के दीपक कुमार ने अपहरण कर लिया। छात्रा की मां ने दीपक कुमार, भाई जेपी कुमार, उसके पिता प्रहलादी चंद्रवंशी व मां रूबी देवी के खिलाफ इस संबंध में बुधवार को नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।