फतुहा में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
फतुहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने इसकी लिखित शिकायत फतुहा थानेमें की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित धर्मेद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि धर्मेद्र से पूछताछ की जा रही है।
स्वजनों ने बताया कि धर्मेद्र ने फोन कर शुक्रवार की रात किशोरी को अपने घर बुलाया था। वहां से उसे लेकर खेत में सुनसान जगह की ओर ले गया। वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के स्वजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।