दुल्हिन बाजार में किशोरी से छेड़खानी
थाना क्षेत्र के अमरपुरा गाव में शौच जा रही किशोरी से गाव के ही दो युवकों ने छेड़खानी कर दी।
संसू, दुल्हिन बाजार: थाना क्षेत्र के अमरपुरा गाव में शौच जा रही किशोरी से गाव के ही दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। किशोरी के हल्ला करने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपित सूरज और चितरंजन भाग निकले। किशोरी के पिता ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
मिठाई दुकान से नकदी समेत अन्य सामान ले भागे चोर
संस, मसौढ़ी: थाना के ब्लॉक रोड स्थित बड़ी मिल के पास रविवार की रात एक मिठाई दुकान में चोरी हो गई। संचालक कन्हैया जायसवाल के अनुसार दुकान से 10 हजार नकदी समेत अन्य कई सामान गायब हैं। चोरी की जानकारी लखीबाग मोहल्ला निवासी कन्हैया को सोमवार की सुबह हुई। मामले में मसौढ़ी थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दिव्यांगों के लिए पंचायत स्तर पर गठित होगा समूह: प्रखंड सभागार फतुहा में दिव्यागों की समिति गठित करने को ले बैठक हुई। उद्घाटन नि:शक्तता आयुक्तडॉ. शिवाजी कुमार दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में दिव्यांगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर दिव्याग जन समूह का गठन किया जाएगा। जो दिव्यांगों के अधिकार की रक्षा करेगा। साथ ही उन्हें सरकारी लाभ भी दिलाएगा। मौके पर सर्वसम्मति से शिशुपाल कुमार को समूह का अध्यक्ष चुना गया। इधर, दनियावां में हुई बैठक में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन करने वाले दिव्यांगों को जॉब कार्ड निर्गत करने का निर्देश आयुक्त ने दिया। मौके पर भूमि उप समाहर्ता अखिलेश कुमार, बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीडीपीओ जय मिश्रा, प्रखंड प्रमुख रेखा देवी व एमओआइसी डॉ. सुधा शंकर राय के अलावे अन्य कई मौजूद थे।