विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु राजद अध्यक्ष गौरी शंकर यादव के निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान, लालू-तेजस्वी ने जताया शोक

Published: Sat, 17 Oct 2026 11:33 AM (IST)

तमिलनाडु राजद अध्यक्ष गौरी शंकर यादव का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिससे पार्टी को अपूरणीय क्षति ...और पढ़ें

गौरी शंकर यादव,  तमिलनाडु राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष

गौरी शंकर यादव,  तमिलनाडु राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष 

HighLights

  1. तमिलनाडु राजद अध्यक्ष गौरी शंकर यादव का 49 वर्ष में निधन।

  2. लालू, राबड़ी, तेजस्वी सहित कई नेताओं ने व्यक्त की संवेदना।

  3. दक्षिण भारत में राजद को मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका।

राज्य ब्यूरो, पटना। तमिलनाडु राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष गौरी शंकर यादव के निधन पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

नेताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके जाने से संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है।

दक्षिण भारत में राजद को मजबूत करने में निभाई अहम भूमिका

राजद नेताओं ने कहा कि गौरी शंकर यादव समर्पित और संघर्षशील नेता थे। वह दक्षिण भारत में राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत बनाने के अभियान में लगातार जुटे हुए थे।

उनके निधन से पार्टी ने एक ऐसे नेता को खो दिया है, जो संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए प्रयासरत थे। उनके योगदान को पार्टी हमेशा याद रखेगी।

लालू, राबड़ी और तेजस्वी समेत कई नेताओं ने जताया दुख

गौरी शंकर यादव के निधन पर लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी प्रसाद यादव के अलावा सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह और उदय नारायण चौधरी ने भी शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, डॉ. कांति सिंह और जयप्रकाश नारायण यादव समेत कई नेताओं ने भी उनके निधन पर संवेदना प्रकट की।

राजद के वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव और सैयद फैसल अली, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव और सुधाकर सिंह ने भी गौरी शंकर यादव के निधन पर दुख जताया।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय सिंह, वरिष्ठ नेता अशोक कुमार सिंह और डॉ. तनवीर हसन समेत अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्टी नेताओं ने परिवार के प्रति जताई संवेदना

पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, इसराइल मंसूरी, कुमार सर्वजीत और शिवचंद्र राम के साथ प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू, विधान पार्षद कारी मोहम्मद शोहैब, नागेंद्र प्रसाद उर्फ रिंकू यादव, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद और डॉ. उर्मिला ठाकुर समेत अन्य नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

49 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, परिवार के साथ खड़ा है राजद

पार्टी नेताओं के अनुसार, गौरी शंकर यादव की उम्र 49 वर्ष थी। उनके निधन पर राजद नेताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा राष्ट्रीय जनता दल परिवार उनके परिजनों के साथ खड़ा है।

नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्राप्त हो।