Move to Jagran APP

चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस अब जीरो पर होगी आउट: सुशील मोदी

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शपथग्रहण समारोह से लौटे सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब मात्र चार राज्‍यों में सिमट गई है। कुछ समय बाद जीरो पर आउट हो जाएगी।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Wed, 27 Dec 2017 06:53 PM (IST)Updated: Wed, 27 Dec 2017 10:03 PM (IST)
चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस अब जीरो पर होगी आउट: सुशील मोदी
चार राज्यों में सिमटी कांग्रेस अब जीरो पर होगी आउट: सुशील मोदी

पटना [राज्य ब्यूरो]। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के शपथग्रहण समारोह से पटना वापस आने पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के 24 घंटे के अंदर कांग्रेस देश के मात्र चार राज्यों में सिमट कर रह गई है। कांग्रेसी चाहे जितनी शेखी बघार लें अगले 4-5 महीने में त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम और कर्नाटक में चुनाव होने के बाद कांग्रेस जीरो पर आउट हो जाएगी।

loksabha election banner

राहुल गांधी के एड़ी-चोटी का जोर लगाने, चुनाव को जातीय रंग देने, जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स कह कर मुद्दा बनाने की तमाम कोशिश के बावजूद 22 वर्षों से लगातार शासन में रहने के बाद भी भाजपा जहां गुजरात बचाने में सफल रही वहीं सरकार रहने के बावजूद कांग्रेस हिमाचल प्रदेश को नहीं बचा पाई।

गुजरात में जहां भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला, वहीं हिमाचल प्रदेश में दो-तिहाई सीट जीतने में भाजपा सफल रही। नोटबंदी के विरोध का खामियाजा कांग्रेस पहले ही उत्तर प्रदेश में भुगत चुकी है।

सुशील मोदी ने शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की भूमिका की जहां सराहना की वहीं पिछले छह महीने से हिमाचल प्रदेश में काम कर रहे बिहार के दर्जनों कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.