Move to Jagran APP

Sushil Modi: सुशील मोदी बोले- जनता को जवाब दें नीतीश, तेजस्वी को लेकर लालू से क्या गुप्त डील हुई?

भाजपा नेता सुशील मोदी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया। राज्यसभा सदस्य मोदी ने कहा कि नीतीश को जनता को जवाब देना चाहिए कि लालू प्रसाद के साथ क्या गुप्त समझौता (डील) हुआ है यह जानने का पूरा हक बिहार की जनता को है।

By Raman ShuklaEdited By: Yogesh SahuPublished: Fri, 27 Jan 2023 07:55 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2023 07:55 PM (IST)
Sushil Modi: सुशील मोदी बोले- जनता को जवाब दें नीतीश, तेजस्वी को लेकर लालू से क्या गुप्त डील हुई?
Sushil Modi: सुशील मोदी बोले- जनता को जवाब दें नीतीश, तेजस्वी को लेकर लालू से क्या गुप्त डील हुई?

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच क्या गुप्त समझौता (डील) हुआ है, यह जानने का पूरा हक बिहार की जनता को है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जो मुद्दे उठाए हैं, उसे टालने के बजाय नीतीश कुमार को उनका जवाब देना चाहिए।

loksabha election banner

सुशील मोदी ने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के अनुसार 2023 में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने और नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में जाने की डील हुई है। उन्होंने कहा कि इस डील की सच्चाई क्यों छिपाई जा रही है? जगदानंद जब कह रहे थे कि बड़ी चीज पाने के लिए छोटी चीज का त्याग करना पड़ता है, तब उनकी बात का अर्थ क्या है?

उन्होंने कहा कि कुशवाहा के मुद्दों का जवाब देने के बजाय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके दल बदलने पर अनावश्यक टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं नीतीश कुमार तीन बार लालू प्रसाद के साथ गए और दो बार पलटकर भाजपा के साथ आए।

मोदी ने कहा कि जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के बारे में नीतीश कुमार की क्या राय है, जो उन्हें तानाशाह और न जाने क्या-क्या बताते हुए कांग्रेस में चले गए थे? उन्होंने कहा कि अभी महत्वपूर्ण मुद्दा लालू प्रसाद के साथ हुई उस डील को सार्वजनिक किया जाना है, यह नहीं कि किसने कब-कब पार्टी बदली। मोदी ने कहा कि राजद में जदयू का विलय कब होगा और तेजस्वी यादव इसी साल मुख्यमंत्री बनेंगे या वर्ष 2025 में महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे, इन बातों पर पहेली क्यों बुझाई जा रही है?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.