सुशील मोदी का लालू परिवार पर हमला- बकरे की अम्मा कब तक खैर मनायेगी
भाजपा नेता सुशील मोदी ने लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा कि बकरे की अम्मा कब तक खैर मनायेगी।
पटना [जेएनएन]। भाजपा नेता सुशील मोदी लालू परिवार पर लगातार हमलावर हो रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बकरे की अम्मा क़ब तक ख़ैर मनायेगी। तेजस्वी पर सीबीआइ के एफआइआर में 12 Cr की ज़मीन 64 lakh में लिखवा लिया। कैसे सिद्ध करेंगे?
उन्होंने आगे कहा कि नवंबर 2016 की ऐतिहासिक नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने अकेले बिहार में 130 छापेमारी कर 170 करोड़ रूपये जब्त किये। 2000 करोड़ रूपये से ज्यादा की राशि लोगों ने खुद सरेंडर की। नोटबंदी का विरोध करने वाले लोग क्या गरीबों को पैसा दबाये रखने वालों की मदद नहीं कर रहे थे?
सुमो ने कहा कि 80 विधायकों की ताकत को लाठी समझकर नीतीश कुमार को धमकाया जा रहा है कि ये लोग जो चाहे कर सकते हैं। कभी तेल पिलावन रैली करने वाले लालू प्रसाद ने लठैती और राजनीति को फर्क मिटा दिया है।
तेजस्वी प्रसाद यादव की पार्टी का ताजा कुतर्क यह है कि जब उन्होंने मंत्री के नाते बेनामी सम्पति नहीं बनायी, तब उन्हें अपने पद से इस्तीफा क्यों देना चाहिए? क्या मान लेना चाहिए कि किसी के मंत्री बनते ही उसके खिलाफ अपराध संबंधी धाराएं बेअसर हो जाती है?
यह भी पढ़ें: बिहार के 50 हजार शिक्षकों के वेतन पर लगी रोक, ये है वजह
लालू परिवार के 6 लोगों ने बिहार की 11 करोड़ जनता की आंखों में धूल झोंक कर 1000 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति बनायी और करोड़ों के कालेधन की मनीलाउंड्रिंग की। उनकी पार्टी इसे भ्रष्टाचार नहीं, राजनीतिक लड़ाई बताती है।
यह भी पढ़ें: सुशील मोदी ने की मांग- तेजस्वी को बर्खास्त करें सीएम नीतीश
बकरे की अम्माँ क़ब तक ख़ैर मनायेगी।तेजस्वी पर CBI के FIR में ९२ Cr की ज़मीन ६४ lakh में लिखवा लिया। कैसे सिद्ध करेंगे?— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 14, 2017
नवंबर 2016 की ऐतिहासिक नोटबंदी के बाद आयकर विभाग ने अकेले बिहार में 130 छापेमारी कर... pic.twitter.com/OEl8kIZCwg— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 14, 2017
80 विधायकों की ताकत को लाठी समझ कर नीतीश कुमार को धमकाया जा रहा है कि ये लोग जो... pic.twitter.com/FUSfpICLYp— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 14, 2017
तेजस्वी प्रसाद यादव की पार्टी का ताजा कुतर्क यह है कि जब उन्होंने मंत्री के नाते बेनामी सम्पत्ति नहीं pic.twitter.com/Yq6hMI0gzy— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 14, 2017
लालू परिवार के 6 लोगों ने बिहार की 11 करोड़ जनता की आंखों में धूल झोंक कर 1000 करोड़ की... pic.twitter.com/cYVygAAA9Z— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) July 14, 2017