Move to Jagran APP

Sushant Singh Rajput Death: दोस्‍त महेश शेट्टी का बड़ा खुलासा- रिया से डरते थे सुशांत; पुलिस बनाएगी गवाह

Sushant Singh Rajput Death सुशांत के दोस्‍त महेश शेट्टी ने बिहार पुलिस की टीम को कई बड़ी जानकारियां दी हैं। सुशांत ने मौत के पहले अपनी आखिरी कॉल महेश शेट्टी को ही की थी।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 08:57 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 08:00 PM (IST)
Sushant Singh Rajput Death: दोस्‍त महेश शेट्टी का बड़ा खुलासा- रिया से डरते थे सुशांत; पुलिस बनाएगी गवाह
Sushant Singh Rajput Death: दोस्‍त महेश शेट्टी का बड़ा खुलासा- रिया से डरते थे सुशांत; पुलिस बनाएगी गवाह

पटना, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पटना पुलिस की जांच में हर दिन नई बातें सामने आ रहीं हैं। कई ऐसे पहलू हैं, जिनकी जांच मुंबई पुलिस ने नहीं की है। सुशांत के करीबी दोस्‍त महेश शेट्टी ने पुलिस को बताया है कि सुशांत अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से बेहद डरते थे। सुशांत की मौत के मामले में रिया पर शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बिहार पुलिस अब इस मामले में महेश शेट्टी को गवाह बना सकती है।

loksabha election banner

माैत के पहले महेश शेट्टी से की थी आखिरी बात

विदित हो कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को उनके मुुंबई स्थित फ्लैट में हो गई थी। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। इस मामले में मुंबइ पुलिस के अनुसंधान से असंतुष्‍ट सुशांत के पिता केके सिह ने पटना में एक एफआइआर दर्ज करा सुशांत की गलफ्रेंड रिया पर धन उगाही, ब्‍लैकमेल व सुसाइड के लिए उकसाने आदि के गंभीर आरोप लगाए हैं। पटना पुलिस की विशेष टीम इसकी जांच के लिए मुंबई गई है। पुलिस टीम ने सुशांत के करीबी दोस्‍त महेश शेट्टी से भी पूछताछ की है। महेश शेट्टी कथित तौर पर वे अंतिम व्‍यक्ति हैं, जिनसे माैत के पहले सुशांत ने मोबाइल पर आखिरी बात की थी।

करीबी से बात कर मोबाइल रिसेट कर देते थे सुशांत

महेश शेट्टी ने पुलिस को बताया कि सुशांत अपने दोस्तों और करीबियों से बात करने के बाद हर बार मोबाइल को रिसेट कर दिया करते थे। ऐसा इसलिए, क्योंकि रिया को सुशांत का किसी भी दोस्त या अपनी बहनों से बात करना बिल्कुल पसंद नही था। वह सभी से उन्हें दूर करने का प्रयास करती थीं। सुशांत भी रिया से बेहद डरते थे।

रिया ने बदल दिया था सुशांत का बॉडीगार्ड

सूत्रों की मानें तो महेश शेट्टी ने पटना पुलिस को बताया है कि सुशांत नहीं चाहते थे कि उनके निजी स्टाफ बदले जाएं, लेकिन इसके बावजूद रिया चक्रवर्ती और उनकी मां ने सुशांत के जो भी करीब थे, वैसे स्टाफ को बदल दिया था। इनमें वह बॉडीगार्ड भी शामिल था, जो सुशांत के साथ हमेशा मौजूद रहता था। बताया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला था। रिया ने 22 मार्च को लॉकडाउन से ठीक पहले उसे निकाल दिया था।

पुलिस को मिले बैंक खातों से जुड़े अहम दस्‍तावेज

इस बीच पटना पुलिस की टीम शुक्रवार को दूसरी बार कोटक महिंद्रा बैंक गई। वहां सुशांत के खाते का बैंक स्टेटमेंट और कई अन्य जानकारी जुटाने के साथ आइसीआइसीआइ और एचडीएफसी बैंक भी गई।

पुलिस सूत्रों की मानें तो एक और सबूत मिला है। पुलिस को सुशांत के साथ रिया की साइनिंग अथॉरिटी के एक और बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

लॉकडाउन में सबसे अधिक ज्वाइंट अकाउंट का इस्तेमाल

मुंबई पहुंची पटना पुलिस को सुशांत के एक और अकाउंट के बारे में जानकारी मिली है। यह ज्वाइंट अकाउंट है। इसमें सुशांत के साथ रिया भी साइनिंग अथॉरिटी है। फिलहाल इस अकाउंट पर अभी जांच चल रही है। इसके अलावा सुशांत के बैंक खातों से ज्यादातर ट्रांजेक्शन लॉकडाउन के दौरान हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.