दुर्घटना: तेजप्रताप की शादी से लौटते किशनगंज राजद जिलाध्यक्ष सहित चार की मौत
लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी से लौटते वक्त किशनगंज के राजद जिलाध्यक्ष सहित चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना अररिया में रविवार को हुई।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 13 May 2018 08:59 AM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 11:13 PM (IST)
style="text-align: justify;">अररिया [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव की शादी से लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह की है। दुर्घटना में किशनगंज के राजद जिलाध्यक्ष सहित चार लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अररिया के सिंगराहा अंतर्गत पोठिया स्थित सड़क पर फॉरबिसगंज से अररिया की ओर जा रही एक स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई। गाड़ी डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर चली गई। उस ओर वह विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। कहा जा रहा है कि दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आ जाना था।
बताया जाता है कि चालक की नींद नहीं पूरी होने से उसकी आंख बंद हो गई, जिसके चलते अनियंत्रित स्कार्पियो डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग मौके पर ही मारे गए। मारे गए लोगों में किशनगंज के राजद जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम बबलू, राजद नेता इकरामुल हक बागी, किशनगंज सदर निवासी वाहन चालक साहिल तथा किशनगंज के दिधलबैंक निवासी पप्पू शामिल हैं। राजद जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम पूर्व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री रफीक आलम के भतीजे थे। मृतक इकरामुल हक बागी जनता दल सरकार में कल्याण मंत्री रहे सुलेमान बागी के पुत्र थे।
हादसे पर नेताओं ने जताया दुख
किशनगंज के राजद जिलाध्यक्ष सहित 4 नेताओं की मौत पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, मीसा भारती, राजद प्रवक्ता मनोज झा, बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल सहित कई नेताओं ने दुख जताया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें