Move to Jagran APP

बिहार के PM मोदी भक्‍त ने प्रियंका गांधी के खिलाफ किया अश्‍लील ट्वीट, गिरफ्तार

बिहार के एक युवक ने कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ अश्‍लील ट्वीट किया। पुलिस ने उसे कटिहार से गिरफ्तार कर लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 11:57 AM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 09:19 PM (IST)
बिहार के PM मोदी भक्‍त ने प्रियंका गांधी के खिलाफ किया अश्‍लील ट्वीट, गिरफ्तार
बिहार के PM मोदी भक्‍त ने प्रियंका गांधी के खिलाफ किया अश्‍लील ट्वीट, गिरफ्तार

कटिहार [जेएनएन]। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्‍ट का यह मामला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्‍व से जुड़ा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट 'ट्विटर' पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी के मामले में पुलिस ने बिहार के कटिहार में छापमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक बताता है।

loksabha election banner

पुलिस को ऐसे मिली सूचना

जानकारी के अनुसार बीते दिनों ट्विटर पर प्रियंका गांधी के खिलाफ अश्लील पोस्ट किया गया। इस मामले में एक सोशल एक्टिविस्ट शाहीन सैय्यद ने ई-मेल पर बिहार पुलिस के साइबर सेल में शिकायत की। शाहीन ने अपनी शिकायत के साथ उस ट्विटर हैंडल का लिंक भी भेजा।

बिहार के कटिहार से जुड़े मिले जार

बिहार के साइबर क्राइम सेल के एसपी सुशील कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्रारंभिक जांच में घटना को कटिहार से जुड़ा पाया गया। इसके बाद कटिहार पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिये गये। इसके बाद कटिहार नगर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित युवक पीएम मोदी का समर्थक

गिरफ्तार युवक योगी संजयनाथ नामक कटिहार नगर थाना क्षेत्र के विनोदपुर का निवासी है। उसके ट्विटर हैंडल @yogisanjaynath पर विश्‍वास करें तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक है। उसका अंतिम ट्वीट

भी नरेंद्र मोदी के समर्थन में है। उसने प्रियंका गांधी ही नहीं, राहुल गांधी के खिलाफ भी आपत्तिजनक पोस्‍ट किए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.