Move to Jagran APP

8.1 डिग्री तापमान के आगे पटना में धूप भी रही बेअसर, कोहरे ने भी किया परेशान

पटना में ठंड बढ़ने लगी है। सुबह के कोहरे को धूप में राहत नहीं दे पा रही है। शनिवार को राजधानी का तापमान 8.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं गया 5.0 टेम्प्रेचर के साथ बिहार का सबसे ठंडा शहर रहा।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 12:18 PM (IST)Updated: Sat, 22 Dec 2018 04:43 PM (IST)
8.1 डिग्री तापमान के आगे पटना में धूप भी रही बेअसर, कोहरे ने भी किया परेशान
8.1 डिग्री तापमान के आगे पटना में धूप भी रही बेअसर, कोहरे ने भी किया परेशान

पटना, जेएनएन। सूबे में सर्दी बढऩे लगी है। शनिवार को तापमान फिर अपने रौब में आया। सुबह निकली धूप भी लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे सकी। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 8.1 के आंकड़े पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान 24.4 के आंकड़े पर रहा।

loksabha election banner

गया का पारा पहुंचा 5.0 पर

शनिवार को भी बिहार में सबसे ठंडा शहर गया रहा। गया का तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह शुक्रवार को भी गया सबसे ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं पटना का अधिकतम तापमान 24.4 एवं न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का अधिकतम 21.8 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पूर्णिया का तापमान पहुंचा 10.9 डिग्री सेल्सियस

पूर्णिया का अधिकतम तापमान 23.9  एवं न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पटना, गया और भागलपुर में ठंड बढऩे का अनुमान व्यक्त किया है। पूर्णिया के न्यूनतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.