Move to Jagran APP

पटना के तापमान में हुआ सुधार, धूप ने दी राजधानीवासियों को राहत

पटना का मौसम रविवार को बदल गया। तेज धूप के खिलने से लोगों का घर से निकलना हुआ। इस दौरान पारा भी एक डिग्री ऊपर आया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 12:14 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 12:14 PM (IST)
पटना के तापमान में हुआ सुधार, धूप ने दी राजधानीवासियों को राहत
पटना के तापमान में हुआ सुधार, धूप ने दी राजधानीवासियों को राहत

पटना, जेएनएन। पटना में ठंड से लोगों को राहत मिल गई है। रविवार को तेज धूप से पटना का मौसम बदल गया। धूप खिली तो मौसम खुशगवार हो गया। इस दौरान पारा भी एक डिग्री ऊपर आया। रविवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 8.5 रहा। वहीं अधिकतम में ये आंकड़ा 23.4 पर गया। सूबे में सबसे ठंडा रह रहा गया का टेम्प्रेचर 6.2 रहा। यहां का अधिकतम तापमान 24.1 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जनवरी को बिहार में आंशिक रूप से बादल छाने और कुछ जगहों पर मामूली बूंदाबांदी के आसार हैं।

loksabha election banner

शनिवार को राजधानी और आसपास के इलाके में सुबह धुंध छाई रही। सुबह हवा में नमी की मात्र 90 फीसद होने के कारण कनकनी महसूस की गई। पूरे दिन धूप मद्धिम रही। पटना का न्यूनतम तापमान बढ़कर 9.6 डिग्री और अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री और अधिकतम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 7 जनवरी को पटना सहित पूरे प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने के आसार हैं। पटना सहित प्रदेश के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.