Move to Jagran APP

बारिश और बर्फीली हवा से मौसम ठंडा करने के 24 घंटे बाद राजधानी में निकली धूप Patna News

राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को धूप निकली है। एेसे में मौसम खुशगवार हो गया है। लोग घूमने फिरने के लिए बाहर निकल रहे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 10:49 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 10:49 AM (IST)
बारिश और बर्फीली हवा से मौसम ठंडा करने के 24 घंटे बाद राजधानी में निकली धूप Patna News
बारिश और बर्फीली हवा से मौसम ठंडा करने के 24 घंटे बाद राजधानी में निकली धूप Patna News

पटना, जेएनएन। राजधानी में शुक्रवार को हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। पानी बरसने के साथ ही राजधानी में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली बर्फीली हवा भी चली। शनिवार को अल सुबह बदरी के बाद सूरज देवता के दर्शन हुए। फिर भी पटना का तापमान शनिवार को 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण कनकनी का अहसास किया जा रहा है। वहीं बारिश के कारण कई मोहल्लों में सड़क पर लग रहे पानी से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

पड़ोसी जिलों में भी बरसे बादल

इधर, पटना और आसपास के इलाके में शुक्रवार को तड़के गरज के साथ बारिश शुरू हुई। पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। पटना में तीन मिलीमीटर (एमएम) वर्षा रिकॉर्ड की गई। कैमूर में 4 एमएम, सिवान, जहानाबाद, एकंगरसराय, इस्लामपुर, नालंदा में 3 एमएम, साहेबगंज, बाढ़, बिहारशरीफ, जहानाबाद के मखदुमपुर, बक्सर, बिहटा सहित आसपास के इलाकों में 2-2 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर से आ रही चक्रवाती हवा का असर शनिवार को भी प्रदेश में रहेगा। आकाश में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर गरज के साथ बूंदाबांदी होगी।

बिहार का गया रहा सबसे ठंडा शहर

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री, गया में पांच डिग्री, भागलपुर में तीन और पूर्णिया में एक डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री और अधिकतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस के अंतर के कारण कनकनी महसूस की गई।

न्यूनतम में 15.5 डिग्री पहुंचा गया का तापमान

गया का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री और अधिकतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री और अधिकतम 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.