Move to Jagran APP

बाटे दारू बिहार में बैन...गाने पर धमाल मचा रहीं भोजपुरी की ये सनी लियोनी

भोजपुरी फिल्मों की सनी लियोनी यानि पल्लवी सिंह और ऋषभ कश्यप का वीडियो एल्बम सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 19 May 2018 10:40 PM (IST)
बाटे दारू बिहार में बैन...गाने पर धमाल मचा रहीं भोजपुरी की ये सनी लियोनी
बाटे दारू बिहार में बैन...गाने पर धमाल मचा रहीं भोजपुरी की ये सनी लियोनी

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी फिल्मों की सनी लियोनी कहे जाने वाली बोल्ड अदाकारा पल्लवी सिंह का गाना 'बाटे दारू बिहार में बैन' इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यह गाना न केवल यूपी-बिहार के युवाओं की जुबान पर चढ़ा हुआ है बल्कि पूरे देश में लोकप्रिय हो रहा है।

loksabha election banner

वीडियो में पल्लवी सिंह के बोल्ड अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। इस लेटेस्ट आइटम नंबर के बोल हैं 'बाटे दारू बिहार में बैन...'। इस गाने की डिमांड यूपी बिहार में होने वाली हर शादी में हो रही है। वेब म्यूजिक द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 235,591 व्यूज मिल चुके हैं।

इस वीडियो में पल्लवी सिंह उर्फ सनी सिंह ऋषभ के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। बता दें, पल्लवी ने सनी लियोनी को 2012 में पहली बार टीवी पर देखा था उसके बाद उसके दोस्तों ने उसे सनी लियोनी ही कहना शुरू कर दिया था। बाद में पल्लवी को लगा था कि उनका चेहरा उनसे मिलता है उसके बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर सनी सिंह रख लिया।

पल्लवी सिंह यानि सनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म 'लेके आजा बैंड बाजा ए पवन राजा' से की थी। बात करें भोजपुरी एक्टर ऋषभ कश्यप यानि 'गोलू' की तो सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारीलाल यादव, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', अरविंद अकेला कल्लू के बाद अब ऋषभ कश्यप के वीडियो को भी इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में ऋषभ कश्यप और सनी सिंह की जोड़ी खूब जम रही है, दोनों के बीच की केमिस्ट्री को देखकर एेसा कयास लगाया जा रहा है कि ये जोड़ी भोजपुरी फिल्म की हिट जोड़ी साबित हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.