विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समर सीजन में 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन; पटना-बक्सर रूट के यात्रियों को राहत, देखें पूरी टाइमिंग

Published: Fri, 17 Apr 2026 09:07 AM (IST)

गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा ...और पढ़ें

रेलवे ने की स्‍पेशल ट्रेनों की घोषणा।

रेलवे ने की स्‍पेशल ट्रेनों की घोषणा।

HighLights

  1. गर्मी के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा।

  2. पटना-बक्सर समेत बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत।

  3. गांधीधाम-मालदा, सुपौल-दिल्ली रूट पर चलेंगी ट्रेनें।

जागरण संवाददाता, पटना। गर्मी के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

गांधीधाम–मालदा टाउन स्पेशल (09463/09464)

यह विशेष ट्रेन 19 अप्रैल को गांधीधाम से और 21 अप्रैल को मालदा टाउन से चलाई जाएगी। गांधीधाम जंक्शन से सुबह 12:30 बजे रवाना होकर यह ट्रेन अगले दिन शाम 7:35 बजे डीडीयू पहुंचेगी।

इसके बाद रात 10:15 बजे बक्सर और 11:45 बजे पटना पहुंचेगी। यहां से किउल, जमालपुर और भागलपुर होते हुए मालदा टाउन जाएगी।

वापसी में यह ट्रेन मालदा टाउन से शाम 5:35 बजे चलेगी और सुबह 4:05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी, इसके बाद आरा और बक्सर होते हुए आगे बढ़ेगी।

इस ट्रेन में एसी सेकेंड क्लास का एक, थर्ड एसी के दो, स्लीपर के 13, सामान्य के दो और एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

सुपौल–नई दिल्ली स्पेशल (04071/04072)

यह ट्रेन 19 अप्रैल से 17 मई तक (22, 24, 25, 26 और 27 मई को छोड़कर) प्रतिदिन सुपौल से नई दिल्ली के बीच चलेगी।

नई दिल्ली से यह ट्रेन रात 9:35 बजे रवाना होगी, जबकि सुपौल से सुबह 7:45 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा प्रमुख स्टेशन होंगे।

आनंद विहार–खुर्दा रोड स्पेशल (04066/04065)

यह ट्रेन 19 अप्रैल को आनंद विहार से और 20 अप्रैल को खुर्दा रोड से चलाई जाएगी। आनंद विहार से रात 12:30 बजे चलकर यह ट्रेन शाम 3:50 बजे डीडीयू, 4:40 बजे भभुआ रोड, 5:13 बजे सासाराम और 7:15 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी, इसके बाद झारखंड की ओर प्रस्थान करेगी।