विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने की सुविधाओं की मांग, पटना में हुआ राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन

By Amit AlokEdited By:
Published: Mon, 15 Nov 2021 09:02 AM (GMT+05:30)

स्वतंत्रता सेनानियों व उनके उत्तराधिकारियों के संगठन बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी एवं राज्य स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन ...और पढ़ें

बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी एवं राज्य स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन।
बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी एवं राज्य स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन।

पटना, आनलाइन डेस्‍क। बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी एवं राज्य स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन (Bihar State Freedom Fighter & State Freedom Fighter Successors Organization) के तत्‍वावधान में पटना में आयोजित राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में देश के विभिन्‍न भागों से पहुंचे स्‍वतंत्रता सेनानियों के स्‍वजनों (Family of Freedom Fighters) ने शिरकत की। इसमें लगभग दो करोड़ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की दशा व दिशा पर चर्चा हुई। समारोह में कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।

बिहार सहित कई राज्‍यों से आए स्‍वतंत्रता सेनानियों के स्‍वजन

रविवार को पटना के दारोगा राय पथ स्थित प्रधान कार्यालय में हुए समारोह में बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं अरुणाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के उत्‍तराधिकारियों ने भाग लिया। समारोह में श्रीमती किशोरी सिन्हा, पत्नी कन्हैया प्रसाद सिन्हा आदि को सम्मानित किया गया।

जंग-ए-आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को किया याद

समारोह का उद्घाटन पूर्व राज्‍यपाल निखिल कुमार ने किया। अपने संबोधन में उन्‍होंने सरकार से मांग की कि केंद्र व राज्य सरकारें (Central and State Governments) स्वतंत्रता सेनानियों को दी जाने वाली सारी सुविधाएं व मासिक पेंशन उनके उत्तराधिकारियों को भी दें। उन्‍होंने जग-ए-आजादी में स्‍वतंत्रता से‍नानियों के योगदान का अमूल्‍य बताया। समारोह के मुख्य अतिथि अवधेश नारायण सिंह ने देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। कहा कि उनके त्‍याग-संघर्ष व कुर्बानियों की बदौलत ही आज भारत आजाद है। सरकार उन स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के बारे सोच रही है। उनके उत्तराधिकारियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया गया है।

स्‍वतंत्रता सेनानी परिवारों को भी सभी सुविधाएं देने की मांग

समारोह में देश के लगभग दो करोड़ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की दशा व दिशा पर चर्चा की गई। साथ ही स्‍वतंत्रता सेनानियों को उनके जीवन काल में मिलने वाली सभी सुविधाएं उनके परिवारों को भी देने की मांग रखी गई।