Move to Jagran APP

प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक मोदी सरकार की नाकामियां लेकर पहुंचेंगे कांग्रेसजन : सुबोध कांत सहाय

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू पंचायत से लेकर बूथ लेवल तक जाने की योजना बनाई गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी दी।

By Sunil RajEdited By: Yogesh SahuPublished: Fri, 27 Jan 2023 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2023 07:44 PM (IST)
प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक मोदी सरकार की नाकामियां लेकर पहुंचेंगे कांग्रेसजन : सुबोध कांत सहाय
प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक मोदी सरकार की नाकामियां लेकर पहुंचेंगे कांग्रेसजन : सुबोध कांत सहाय

राज्य ब्यूरो, पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रभारी सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को कहा है कि बिहार के कांग्रेस नेता राज्य के हर एक बूथ तक केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों को पहुंचाएंगे। इसके लिए 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ हो गया है। सहाय गुरुवार को सदाकत आश्रम में प्रेस से बात कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी विषम मौसम में भी लगातार 130 दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। विगत आठ वर्षों से देश में ऐसी शासन व्यवस्था ने सत्ता संभाली है, जो जनहितैषी बनकर आम मतदाताओं को बरगला रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नफरत के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्यार और शांति का पैगाम देने का काम किया है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान इसी कड़ी में महत्वपूर्ण अभियान है, जो 26 जनवरी से 26 मार्च तक देश के छह लाख घरों, 2.50 लाख पंचायतों तक केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों का पुलिंदा लेकर पहुंचेगा।

सहाय ने कहा कि इसमें बिहार के 38 जिलों, 594 प्रखंडों, 8478 पंचायतों, 1.1 लाख वार्ड, एक लाख 6,526 मतदाता केंद्र, 12 नगर निगम, 43 नगर परिषद और 84 नगर पंचायतें शामिल हैं। सहाय ने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि डरो मत डटकर लड़ो और उसी कड़ी में देश को एकजुट करने के लिए यह हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम देश के प्रत्येक पंचायतों तक दस्तक देगा। प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावा पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, राजेश राठौड़, प्रो चंद्रिका प्रसाद यादव, कुंतल कृष्णन भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.