Move to Jagran APP

पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने जवानों को दी सलामी

पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के बीच शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जूम एप और यूट्यूब पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 07:37 AM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 07:37 AM (IST)
पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने जवानों को दी सलामी
पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने जवानों को दी सलामी

पटना। पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के बीच शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जूम एप और यूट्यूब के माध्यम से लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने वंदे मातरम् गायन से किया। उपप्राचार्या सिस्टर एम तनीसा एसी ने कहा कि आजादी एक पड़ाव नहीं बल्कि निरंतर चलने का नाम है। इस महामारी के दौर में हमें एकता और एकजुटता के साथ दुश्वारियों का सामना करना होगा। आजादी के आदर्शो को अपना कर जीवन में उतारने की जरूरत है। छात्राओं ने एकल नृत्य नाटिका से वीर जवानों को सलामी दी। राजनीति विभाग की एचओडी डॉ. विनीता प्रियदर्शी ने स्वंतत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराई। कार्यक्रम में 1500 छात्राएं शामिल हुई।

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, पटना : पाटलिपुत्र स्थित नवीन राजकीय पोलिटेक्निक में पार्थ टूवर्डस सक्सेस विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसके मुख्य वक्ता कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ. विरेंद्र कुमार यादव थे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकि शाखा के छात्र-छात्राओं के लिए किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना मुश्किल नहीं। डॉ विरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जरूरी है कि अपने रुचि की पहचान कर मेहनत से अवसर को सफलता में बदले। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा धन्यवाद ज्ञापन मंजू ने किया। इस मौके पर विश्वजीत, लालो चौधरी, कुमार सचिन यादव आदि थे।

पटना। पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के बीच शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जूम एप और यूट्यूब के माध्यम से लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने वंदे मातरम् गायन से किया। उपप्राचार्या सिस्टर एम तनीसा एसी ने कहा कि आाजदी एक पड़ाव नहीं बल्कि निरंतर चलने का नाम है। इस महामारी के दौर में हमें एकता और एकजुटता के साथ दुश्वारियों का सामना करना होगा। आजादी के आदर्शो को अपना कर जीवन में उतारने की जरूरत है। छात्राओं ने एकल नृत्य नाटिका से वीर जवानों को सलामी दी। राजनीति विभाग की एचओडी डॉ विनीता प्रियदर्शी ने स्वंतत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराई। कार्यक्रम में 1500 छात्राएं शामिल हुई।

जागरण संवाददाता, पटना : पाटलिपुत्र स्थित नवीन राजकीय पोलिटेक्निक में पार्थ टूवर्डस सक्सेस विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसके मुख्य वक्ता कल्याण विभाग के विशेष सचिव डॉ. विरेंद्र कुमार यादव थे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकि शाखा के छात्र-छात्राओं के लिए किसी भी क्षेत्र में सफलता पाना मुश्किल नहीं। डॉ विरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। जरूरी है कि अपने रुचि की पहचान कर मेहनत से अवसर को सफलता में बदले। कार्यक्रम का संचालन अनुपमा धन्यवाद ज्ञापन मंजू ने किया। इस मौके पर विश्वजीत, लालो चौधरी, कुमार सचिन यादव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.