Move to Jagran APP

बक्सरः अब गंगा में मृत शरीर बहाने से रोकने को होगी कड़ी निगरानी, डीएम-एसपी ने जारी किया आदेश

बिहार के बक्सर में अब गंगा नदी में मृत शरीर बहाने पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नदी में शवों के जल प्रवाह पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त आदेश जारी किया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 07:43 PM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 07:43 PM (IST)
बक्सरः अब गंगा में मृत शरीर बहाने से रोकने को होगी कड़ी निगरानी, डीएम-एसपी ने जारी किया आदेश
मीडिया को संबोधित करते जिलाधिकारी अमन समीर। एएनआइ।

जागरण संवाददाता, बक्सर: अब गंगा नदी में मृत शरीर बहाने पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नदी में शवों के जल प्रवाह पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने संयुक्त आदेश जारी किया है। द्वय अधिकारियों ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी तथा सभी थानाध्यक्ष को इससे अवगत कराया है। इसके साथ डीएम ने कहा कि यह बात बिल्कुल गलत है कि लकड़ी और पैसों की कमी के कारण शव गंगा में प्रवाहित कर रहे हैं। 

loksabha election banner

घाटों पर चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति

इसके तहत अंचलाधिकारी चौसा, बक्सर, सिमरी, चक्की एवं ब्रह्मपुर को तथा वहां के संंबंधित थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे घाटों पर महाजाल की व्यवस्था करेंगे तथा अगर कोई शव नदी में बहता हुआ पाया जाता है तो तत्काल उसे बाहर निकलवा कर उसका समुचित डिस्पोजल कराएंगे। इन अधिकारियों को संबंधित गंगा घाटों पर निगरानी बढ़ाने तथा शवों के जल प्रवाह पर रोक लगाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई करने करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही घाटों पर चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया गया है। डीएम-एसपी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को स्थानीय जन प्रतिनिधियों से वार्ता कर लोगों को जागरूक करने तथा मृत शरीर को जल प्रवाह करने से रोकने के लिए निर्देशित किया है।

पड़ोसी राज्य से शवों के आने से रोकने के लिए लगा महाजाल

जासं, चौसा (बक्सर) : प्रशासन द्वारा गंगा नदी में यूपी की सीमा पर उस पार से इस पार तक महाजाल लगा दिया गया है। जाल लगने से यूपी की ओर से गंगा में बहकर शव नहीं आ पाएंगे। अंचलाधिकारी नवलकांत और प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि चौसा से गंगा की धारा मुड़ती है और यूपी के क्षेत्रों से शव पानी के बहाव से आकर इस ओर आकर किनारे लग जाते हैं। इसीलिए महाजाल लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.