Move to Jagran APP

रामकृष्णनगर में पागल कुत्ते ने काट खाई महिला की नाक

रामकृष्णनगर के ढेलवा मोहल्ले में शुक्रवार की अहले सुबह पागल कुत्ते ने लोगों को खूब आतंकित किया। एक महिला की नाक काट खाई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Aug 2020 06:38 AM (IST)Updated: Sat, 22 Aug 2020 06:38 AM (IST)
रामकृष्णनगर में पागल कुत्ते ने काट खाई महिला की नाक
रामकृष्णनगर में पागल कुत्ते ने काट खाई महिला की नाक

पटना । रामकृष्णनगर के ढेलवा मोहल्ले में शुक्रवार की अहले सुबह पागल कुत्ते ने लोगों को आतंकित कर दिया। करीब एक घंटे तक दौड़-दौड़कर लोगों को शिकार बनाता रहा। इसी क्रम में उसने एक महिला की नाक काट ली और मांस खा गया। महिला बेहोश हो गई। इसके बाद स्थानीय लोग कुत्ते के पीछे दौड़े और उसे घेरकर मार डाला। करीब आधा दर्जन लोगों को कुत्ते ने काटा, जिन्होंने विभिन्न निजी अस्पतालों में जाकर सुई लगवाई। वहीं, जख्मी महिला का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उसकी पहचान ढेलवा की रहने वाली उर्मिला देवी के रूप में हुई है।

loksabha election banner

स्थानीय निवासी बालकृष्ण ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे लोग मॉर्निग वॉक करने निकले थे। तभी एक पागल कुत्ते ने दो लोगों को काट लिया। जब लोग शोर मचाने लगे तो वह दौड़ने लगा। इस क्रम में उसने रास्ते में आए लोगों व मवेशियों को भी काट लिया। इससे सड़क पर भगदड़ मच गई। तभी कुत्ता अचानक महिला के सामने आ गया। जान बचाने के लिए महिला भागी तो साड़ी उसकी चप्पल में फंस गई और वह जमीन पर गिर पड़ी। तब कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया और नाक का मांस काटकर खा गया। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले एक पागल कुत्ते ने कुछ कुत्तों और मवेशियों को काट लिया था। इसके बाद उनमें भी उसके लक्षण आ गए। यह इलाका पटना नगर निगम वार्ड संख्या 30 के अंतर्गत है।

- - - - - - - - - - - - - - -


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.