पटना-दिल्ली के बीच SpiceJet की उड़ान आज रद, यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी
स्पाइसजेट की दिल्ली-पटना-दिल्ली उड़ान SG-2608/2609 गुरुवार को ऑपरेशनल कारणों से रद्द कर दी गई है। इससे यात्रियों को परेशानी का ...और पढ़ें

दिल्ली और पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी
HighLights
स्पाइसजेट की दिल्ली-पटना-दिल्ली उड़ान रद्द हुई।
ऑपरेशनल कारणों से उड़ान संख्या SG-2608/2609 प्रभावित।
यात्रियों को स्पाइसजेट कार्यालय से संपर्क करने की सलाह।
जागरण संवाददाता, पटना। पटना एयरपोर्ट से गुरुवार को दिल्ली-पटना-दिल्ली के बीच संचालित होने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद रहेगी। एयरलाइन ने ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए उड़ान संख्या एसजी-2608/2609 को रद करने की सूचना दी है। इससे दिल्ली और पटना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
टिकट और यात्रा से जुड़ी जानकारी लें यात्री
उड़ान रद होने के बाद यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों को टिकट में बदलाव और अन्य सहायता के लिए स्पाइसजेट के पटना कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी है।
हालांकि, उड़ान रद होने के पीछे के ऑपरेशनल कारणों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। यात्रियों को एयरलाइन से अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही एयरपोर्ट के लिए रवाना होने की सलाह दी जाती है।
