दुल्हिन बाजार में आपसी विवाद में बेटे को मारी गोली, जख्मी
दुल्हिन बाजार में आपसी विवाद में बेटे को मारी गोली
संसू, दुल्हिन बाजार : थाना क्षेत्र के सोनियावा गाव में मंगलवार की सुबह पिता-पुत्र में ईंट बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद पिता ने पुत्र को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सोनियावा गाव निवासी अजय यादव की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। बाद में उसने 8 वर्ष पूर्व दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से 19 वर्षीय सुधीर कुमार व 17 वर्षीय रंधीर कुमार दो पुत्र हैं। उसी समय से सभी बंटवारा कर अलग रहते हैं। मंगलवार की सुबह ईंट बंटवारे को लेकर पिता अजय यादव व पुत्र सुधीर कुमार आपस में गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इस दौरान छोटा पुत्र रंधीर कुमार को अकेले देख पिता ने पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। छोटे भाई को जख्मी देख बड़ा भाई सुधीर कुमार मौके पर पहुंचा ही था कि आक्रोशित पिता अजय यादव ने गोली चला दी। जिससे सुधीर कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली सीने को रगड़ते हुए दायें हाथ में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाई को इलाज के लिए पीएचसी लेकर आई। वहीं सुधीर कुमार को दूसरी पत्नी से भी दो पुत्र हैं। संपत्ति को लेकर आपस में सभी का विवाद है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पिता के द्वारा पुत्र को गोली मारने की बात सामने आई है। आरोपित पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले की जाच की जा रही है।
- - - - - - - - - - - - - - - - -