Move to Jagran APP

कुशवाहा के बाद मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल, कहा- 2019 में NDA का होगा सफाया

रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब सन आॅफ मल्लाह के नाम से फेमस मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल हो गए। उन्होंने तेजस्वी यादव के आवास पर रविवार को विधिवत इसकी घोषणा कर दी।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 05:14 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 08:56 PM (IST)
कुशवाहा के बाद मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल, कहा- 2019 में NDA का होगा सफाया
कुशवाहा के बाद मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल, कहा- 2019 में NDA का होगा सफाया

पटना [जेएनएन]। रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब सन आॅफ मल्लाह के नाम से फेमस मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल हो गए। उन्होंने तेजस्वी यादव के आवास पर रविवार को विधिवत इसकी घोषणा कर दी। मौके पर तेजस्वी के अलावा उपेंद्र कुशवाहा और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी मौजूद रहे। महागठबंधन के सभी नेताओं ने मुकेश सहनी का महागठबंधन में आने के लिए स्वागत किया। बता दें कि मुकेश सहनी ने हाल ही में विकाशील इंसान पार्टी का गठन किया है।  

loksabha election banner

मुकेश सहनी ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ 2019 में आर-पार की लड़ाई होगी। एनडीए सरकार का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में भी महागठबंधन की सरकार बनेगी। मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता का अपमान किया है। बिहार के जनादेश को ठेंगा दिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी से महागठबंधन को मजबूती मिलेगी. एनडीए बिहार में खाता नहीं खोल पाएगा। 

उधर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने केंद्र पर बरसते हुए लोजपा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने रामविलास पासवान के राज्यसभा में जाने की घोषणा पर कहा कि पासवान ने अपने लिए सीट पक्की कर दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस बार शायद वो चुनाव लड़ने से डर गए, इसलिए राज्यसभा की राह अपना रहे हैं। वहीं हम के मुखिया जीतनराम मांझी ने भी पासवान पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि 6 सीटों में से 1 या 2 सीट ही पासवान जीत पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चिराग जीएसटी और नोटबंदी के नाम पर केवल सीट की राजनीति कर रहे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.