Move to Jagran APP

पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार का लाल शहीद, तीन दिन पहले ही गये थे ड्यूटी पर

बिहार के डेहरी ओन साेन निवासी रविरंजन सिंह मंगलवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गए। बिहार के इस लाल ने प्रदेश को गौरवान्वित किया। पूरे इलाके को अपने लाल पर गर्व है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 07:39 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 10:08 AM (IST)
पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार का लाल शहीद, तीन दिन पहले ही गये थे ड्यूटी पर
पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार का लाल शहीद, तीन दिन पहले ही गये थे ड्यूटी पर

रोहतास, जेएनएन। बिहार के लाल ने एक बार फिर पाक सीमा पर अपनी शहादत देकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। डेहरी ओन साेन थाना क्षेत्र के गोपीबिगहा निवासी रविरंजन सिंह (36 वर्ष) मंगलवार को पाकिस्तानी गोलीबारी में नियंत्रण रेखा के समीप शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर गांव में आते ही लोग उनके घर पर पहुंचने लगे। शहीद रविरंजन 70 वर्षीय रामनाथ सिंह के पुत्र थे।

loksabha election banner

बिहार के इस लाल की शहादत की खबर कमांडेंट द्वारा गांव के वार्ड सदस्य हरिभजन सिंह के मोबाइल पर दी गई, जिसके बाद कमांडेंट ने पिता से बात कर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। कमाडेंट ने फोन पर बताया कि यह घटना पाकिस्तान द्वारा सीज फायर के उल्लंघन के कारण घटी है। इसमें रोहतास का लाल रविरंजन शहीद हुआ है। पाकिस्तान ने पूंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। उसकी शहादत कभी बेकार नहीं जाने दी जाएगी।

लकवा से पीडि़त पिता रामनाथ सिंह कहते हैं कि रविरंजन एक माह की छुट्टी बीताकर तीन दिन पहले 17 अगस्त को कश्मीर गया था। कल सोमवार को वह ड्यूटी ज्वाइन किया था। आज उसकी शहादत की खबर आई। कहा कि उन्हें अपने पुत्र पर गर्व है। उसने देश के लिए शहादत दी है। वे सौभाग्यशाली हैं कि उनके दोनों पुत्र भारतीय सेना में हैं।

अतीत में खोते हुए कहते हैं कि छुट्टी के दौरान रविरंजन कह रहा था कि अभी कश्मीर से धारा 370 हटा है। अब वहां अमन चैन होगा। बौखलाया पाकिस्तान वहां सुरक्षा बलों व आम नागरिकों को निशाना बनाने की फिराक में है, लेकिन हम भारतीय सैनिक उसके हर मंसूबे को विफल कर देंगे। उनके पुत्र की शहादत कभी बेकार नहीं जाएगी।

घटना की सूचना मिते ही पत्नी रीता देवी बेसुध हैं। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन है। मां कौशल्या देवी का क्रंदन पत्थर दिल इंसान को भी आंसू गिराने पर विवश कर दे रहा है। होश में आते ही वह बबुआ हो बबुआ आरे कहां गइल हो बबुआ ... अब माई के हाल-चाल के पूछी ए दादा ..।  उधर दरवाजे पर पुत्र शशि कपूर, राम लड्डू व पुत्री सपना कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है। घर में गम का माहौल है। गांव की महिलाएं शहीद की पत्नी रीता को सांत्वना देने में जुटी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.