सौर ऊर्जा से जगमग होगी राजधानी वाटिका
पटना। धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बनाई गई राजधानी वाटिका अब सौर ऊर्जा से जगमग होगी
पटना। धार्मिक व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बनाई गई राजधानी वाटिका अब सौर ऊर्जा से जगमग होगी। यहां 50 किलोवाट लोड का सौर ऊर्जा केंद्र स्थापित कर दिया गया। अब इसे पैनल से जोड़ने का काम किया जा रहा है। बताया जा रहा कि एक सप्ताह के बाद सौर ऊर्जा प्लांट काम करने लगेगा।
ब्रेडा सौर ऊर्जा केंद्र प्रीमियर्स सोलर पॉवर टेक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से स्थापित करा रहा है। इसमें 168 पैनल व 240 बैट्री लगी हैं। इस प्लांट से राजधानी वाटिका के दोनों पार्क जगमग होंगे। वाटिका के नाले पर इस पैनल को स्थापित किया गया है। राजधानी वाटिका रात आठ बजे तक खुली रहती है। शाम का समय बिताने के लिए लोग यहां पूरे परिवार के साथ पहुंचते हैं। प्रतिदिन औसतन चार-पांच हजार लोग राजधानी वाटिका में दूधिया रोशनी के बीच भ्रमण करते हैं। तालाब में फौव्वारा भी चलता है। लोग तालाब के किनारे बैठकर खूबसूरत नजारे का आनंद लेते हैं। यहां नौकायन की भी व्यवस्था है। बच्चों के खेलने के दो-दो उद्यान हैं। वाटिका में लोग खेलकूद करते रहते हैं।