Move to Jagran APP

सोशल मीडिया: होली के रंग में बिहार की सियासी हुड़दंग

बीते सप्‍ताह सोशल मीडिया होली के रंग में रंगा दिखा। इस बीच राजनीतिक गतिविधियां भी तेज रहीं। कह सकते हैं कि बिहार की सियासी हुड़दंग होली के रंग में रंगी दिखी। आइए डालते हैं नजर।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 08:34 AM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 11:21 PM (IST)
सोशल मीडिया: होली के रंग में बिहार की सियासी हुड़दंग
सोशल मीडिया: होली के रंग में बिहार की सियासी हुड़दंग

पटना [काजल]। होली के रंग-गुलाल के बीच बिहार की सियासी होली का बदलता रंग और हुड़दंग जहां चरम पर रहा, वहीं बजट ने भी वाहवाही लूटी। जीतनराम मांझी ने एनडीए छोड़ विरोधी खेमे की पतवार थाम ली तो कांग्रेस के रंग को फीका कर अशोक चौधरी ने चार विधान पार्षदों के साथ नीतीश के गले लगकर अपनी होली मनाई। 

loksabha election banner

मांझी व अशोक चौधरी पर खूब हुए ट्वीट्स

बीते सप्‍ताह हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा सुप्रीमो जीतनराम मांझी के विपक्षी गठबंधन में शामिल होने पर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया। इसपर लोगों ने उन्हें सलाह दी कि भूले से भी उन्‍हें राज्यसभा भेजने की भून ना करना। उधर, जदयू ज्वाइन करने वाले अशोक चौधरी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस में उन्‍हें लगातार मानसिक प्रताडऩा मिल रही थी, जिस वजह से उन्‍होंने पार्टी छोड़ी। इसपर कुछ यूजर्स ने उनकी प्रशंसा की तो कुछ ने इसे बताया।

बजट को ले टकराए पक्ष-विपक्ष

बीते सप्‍ताह बिहार के वित्तमंत्री सुशील मोदी ने राज्य का बजट सदन में पेश किया। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है। इसे आम लोगों में मिश्रित प्रतिक्रिया मिली। विपक्ष ने सिरे से नकार दिया। बजट पेश करने के बाद सुशील मोदी ने ट्वीट में लिखा कि बजट के आकार में आठ गुना वृद्धि हमारी तेज आर्थिक प्रगति का सबसे ठोस प्रमाण है। इस बजट का स्वागत करने के बजाय विपक्ष ध्यान भटकाने के मुद्दे गढ़ रहा है। इसपर तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर  सुशील मोदी पर करारा व्यंग्य कसा तो राजद सदस्यों ने बजट भाषण के दौरान खूब हंगामा मचाया।

बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में तीखी बहस हुई। तेजस्वी ने मुजफ्फरपुर में नौ बच्चों की मौत के मामले पर नीतीश को घेरने की कोशिश की तो नीतीश ने तेजस्वी को करारा जवाब देते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले को कोई रोक नहीं सकता, लोग तो हर दस मिनट पर ट्वीट करते हैं। बीस महीने तक काम करने का मौका मिला तो सीरियस नहीं हुए। बोलते हैं तो सुनने की आदत भी डालिये। शराबबंदी पर साथ दिया और फिर उसी शराबबंदी की आलोचना करते फिरते हैं। हम इन सबकी परवाह नहीं करते।

पीएम मोदी ने नीतीश को दी जन्‍मदिन की बधाई

एक मार्च को सीएम नीतीश का जन्मदिन था। उन्हें पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी और अपना दोस्त कहकर संबोधित किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नीतीश को आम और खास लोगों ने भी बधाई दी। उन्होंने सबको बधाई के लिए धन्यवाद दिया।

राहुल पर खूब साधा निशाना

पूर्वोत्तर राज्यों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बिहार में एनडीए खेमे में खुशी की लहर व्याप्त रही तो वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

होली के रंग में रंगा सोशल मीडिया

रंगों के त्योहार होली की मस्ती और पकवानों की तरह-तरह की रेसिपी और गानों से सोशल मीडिया गुलजार रहा तो लोगों ने सगे-संबंधियों, दोस्तों के साथ मनाई  होली की तस्वीरें खूब शेयर कीं। तरह-तरह के जीआइएफ, इमोजिज और जोक्स भी खूब शेयर किए गए।

और अंत में...

अब ये अफवाह कौन फैला रहा है कि आर्यभटट ने शून्य का आविष्कार कांग्रेस के लिए किया था (संदर्भ- त्रिपुरा चुनाव)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.