Bihar Chunav Govt. Formation: तो क्या राजद ने नहीं छोड़ी है सरकार बनाने की कोशिश, मनोज झा के इस ट्वीट का मतलब क्या
Bihar Chunav Govt Formation बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में RJD की अगुवाई वाले महागठबंधन को बहुमत नहीं मिल पाया है लेकिन राजद के नेताओं ने सरकार बनाने को लेकर कोशिशें नहीं छोड़ी हैं। राजद ने एनडीए में शामिल मांझी और मुकेश सहनी को दाना डालने की कोशिश की थी।
पटना, जेएनएन। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की अगुवाई वाले महागठबंधन को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election 2020) में भले ही बहुमत नहीं मिल पाया है, लेकिन इस आेर से सरकार बनाने की कोशिशें नहीं छोड़ी गई हैं। शुरुआत में RJD की ओर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को अपनी तरफ करने की कोशिश की गई। मांझी और सहनी के महागठबंधन में जाने से स्पष्ट तौर पर इंकार करने के बाद माना जा रहा है कि राजद अब विपक्ष में बैठने को तैयार हो गया है। लेकिन राजद के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने रविवार की सुबह एक के बाद एक लगातार दो ट्वीट कर लोगों के मन में संशय पैदा कर दिया।
जनता जनार्दन के 'फैसले' और प्रशासन द्वारा जारी 'नतीजों' के बीच के फासले को समझने के लिए ज़रूरी है कि 'जनादेश प्रबंधन' की अदभुत कला को समझा जाये।ये कला सबको उपलब्ध नहीं है इसलिए बिहार के युवा, संविदा कर्मी, नियोजित शिक्षक स्तब्ध है। बिहार अभी 'खुला' हुआ है। — Manoj Kumar Jha (@manojkjhadu) November 15, 2020 ">twitter.com/manojkjhadu/status/1327812400695840769
क्या राजद के लिए बिहार अभी 'खुला' हुआ है?
मनोज झा ने रविवार की सुबह अपने पहले ट्वीट में लिखा कि - जनता जनार्दन के 'फैसले' व प्रशासन की ओर से जारी 'नतीजों' के बीच फासला को समझने के लिए ज़रूरी है कि 'जनादेश प्रबंधन' की इस अदभुत कला को समझा जाये। ये कला सबके लिए उपलब्ध नहीं है। इसलिए बिहार के युवा, संविदा कर्मी, नियोजित शिक्षक हैरान हैं। उन्होंने लिखा कि 'बिहार अभी 'खुला' हुआ है।' ट्वीट की इस आखिरी पंक्ति का मतलब समझने की कोशिश में लोग लगे रहे। एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या वे सरकार बनाने की कोशिश जारी रखेंगे तो उन्होंने कहा कि बिहार जल्द ही अपना स्वत: स्फूर्त प्लान लाएगा।
आज सरकार बनाने का दावा पेश करेगा NDA
आज शाम तक एनडीए की ओर से सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के समक्ष पेश किया जा सकता है। इससे पहले नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना पूरी तरह तय है। इस सिलसिल में भाजपा के बड़े नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पटना पहुंच रहे हैं।