Move to Jagran APP

कल तक छाए रहेंगे बादल, तापमान में आएगी गिरावट

हिमालय क्षेत्र में अफगानिस्तान में आए तूफान का असर बिहार में गुरुवार तक रहने की संभावना है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Feb 2018 09:50 PM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2018 09:50 PM (IST)
कल तक छाए रहेंगे बादल, तापमान में आएगी गिरावट
कल तक छाए रहेंगे बादल, तापमान में आएगी गिरावट

पटना । हिमालय क्षेत्र में अफगानिस्तान में आए तूफान का असर बिहार में गुरुवार तक रहने की संभावना है। आकाश में बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट की भी संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में औसत तीन डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस कमी आने की संभावना है।

loksabha election banner

मंगलवार को पटना में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री और अधिकतम 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह हवा में नमी की मात्रा 89 प्रतिशत रहने के कारण ठंड का अहसास किया गया। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन हवा में नमी की मात्रा शाम में 77 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

गया का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री और अधिकतम 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हवा में नमी की मात्रा 96 प्रतिशत और शाम में 72 फीसद रही। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री और अधिकतम 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान बिहार में सबसे कम 9.8 डिग्री और अधिकतम 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

-------

: आज संभावित तापमान :

शहर - न्यूनतम - अधिकतम

पटना - 11 - 25

गया - 10 - 25

भागलपुर - 14 - 28

पूर्णिया - 9 - 27

-------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.