Move to Jagran APP

कर्नाटक में क्रेन गिरने से छह बिहारी मजदूरों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

कर्नाटक के कलबुर्गी में एक निर्माणाधीन सीमेंट फैक्‍ट्री में हुई दुर्घटना में छह बिहारी मजदूरों की मौत हो गई है। दुर्घटना में पांच अन्‍य मजदूर घायल हुए हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 09:32 AM (IST)Updated: Fri, 03 Aug 2018 04:39 PM (IST)
कर्नाटक में क्रेन गिरने से छह बिहारी मजदूरों की दर्दनाक मौत, पांच घायल
कर्नाटक में क्रेन गिरने से छह बिहारी मजदूरों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

पटना [जेएनएन]। बिहार के लिए यह बुरी खबर है। बीती शाम कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई एक दुर्घटना में यहां के अाधा दर्जन मजदूर मारे गए हैं, जबकि पांच घायल हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मृतक बिहार के बेगूसराय व खगडि़या के हैं।
बताया जाता है, कि मजदूरों के काम के बाद घर लौटते वक्‍त अचनाक क्रेन गिर गई, जिससे वे दब गए।
मिली जानकारी के अनुसार कलबुर्गी में एक सीमेंट फैक्‍ट्री का निर्माण हो रहा है। उसमें बड़े पैमाने पर मजदूर दिन-राम काम में लगे हैं। काम के बाद अचानक एक क्रेन के गिर जाने से नीचे एक दर्जन मजदूर दब गए।

loksabha election banner

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। बाद में जब तक मजदूरों को निकाला जाता, आधा दर्जन की मौत हो चुकी थी। मारे गए सभी मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में घायल पांच मजदूरों का इलाज चल रहा है। उनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये हैं मृतक
तबराक (25 वर्ष) : बेगूसराय 
बिपिन साहनी (32 वर्ष) : खगड़िया
अजय 27 वर्ष) : खगड़िया
मो. जुबैर (32 वर्ष) : बेगूसराय
सुधांकर साहनी (33 वर्ष) : खगड़िया
खोखो (26 वर्ष) : खगड़िया
कर्नाटक के सीएम ने जताया शोक
घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों की मदद करने के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.