विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PATNA SEX RACKET: एसआइटी ने निखिल और उसके पिता को लिया रिमांड पर

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 05:01 PM (IST)Updated: Fri, 24 Mar 2017 10:40 PM (IST)

बिहार के चर्चित सेक्स रैकेट व यौन शोषण मामले के आरोपी निखिल प्रियदर्शी को एसआइटी ने दो दिनों की रिमांड ...और पढ़ें

PATNA SEX RACKET: एसआइटी ने निखिल और उसके पिता को लिया रिमांड पर
PATNA SEX RACKET: एसआइटी ने निखिल और उसके पिता को लिया रिमांड पर

 पटन [जेएनएन]। बिहार के एक पूर्व मंत्री की नाबालिग बेटी के यौन शोषण, दुष्कर्म व सेक्स रैकेट संचालन के आरोपी निखिल प्रियदर्शी को एसआइटी ने आज दो दिनों की रिमांड पर ले लिया है। साथ ही उसके पिता को भी 24 घंटे के लिए रिमांड पर लिया गया है। 

बता दें कि इससे पहले पटना पुलिस ने निखिल को दो दिनों के रिमांड में लेकर पूछताछ की थी। रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद एसआइटी कोर्ट से फिर से सात दिनों की रिमांड की मांग की थी। सात दिनों की जगह पर निखिल को दो दिन और उसके पिता को 24 घंटे के लिए रिमांड पर लेने का आदेश दिया गया है।  

यह भी पढ़ें: सेक्स स्कैंडल: निखिल ने कहा ब्रजेश पांडेय से थी दोस्ती, एक दिन नेता जरूर बनूंगा

गौर हो कि पीडि़ता ने मामले मेंं कांग्रेसी नेता ब्रजेश पाण्डेय, निखिल प्रियदर्शी व अन्य के खिलाफ बुद्धा कालोनी थाना में आठ मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद करीब ढ़ाई महीने तक निखिल प्रियदर्शी फरार रहा। पुलिस से छिपता फिर रहा था। पुलिस ने उसे हाल ही में उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे सड़क मार्ग से पटना लाया गया था। यह कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें: SEX RACKET: निखिल के पिता ने कहा, मैं नहीं जानता पीडि़ता को