यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एकल महिलाओं को चाहिए समाज का साथ
तलाकशुदा, विधवा या छोड़ दी गई महिला समाज के लिए बड़ी समस्या हैं।

पटना : तलाकशुदा, विधवा या छोड़ दी गई महिला समाज के लिए बड़ी समस्या हैं। हम इन महिलाओं को एक तरीके से आपराधी की दृष्टि से देखते हैं। पति यदि अपनी पत्नी को छोड़ दे तो सारा दोष महिला के सिर मढ़ दिया जाता है। इस तरह की सोच हमारे समाज को पीछे ढकेल रही है। इसे बदलने की जरूरत है। इक्विटी फाउंडेशन ने एक्शनएड के सहयोग से महिलाओं की इन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने की ठानी है। इसके लिए जल्द ही राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। एक अनुमान के अनुसार देश में कुल आबादी की 15 फीसद महिलाएं अकेली हैं। उनको सहयोग की जरूरत है। आयोजकों के अनुसार कार्यशाला के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। पीड़ित महिलाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
