Move to Jagran APP

शॉटगन ने सदाकत आश्रम में कहा, शिद्दत से लड़ेंगे और रिकॉर्ड से जीतेंगे

पार्टी बदलने के बाद शत्रुध्न सिन्हा शुक्रवार को पहली बार बिहार कांग्रेस कार्यालय पहुंचे

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 11:25 PM (IST)
शॉटगन ने सदाकत आश्रम में कहा, शिद्दत से लड़ेंगे और रिकॉर्ड से जीतेंगे
शॉटगन ने सदाकत आश्रम में कहा, शिद्दत से लड़ेंगे और रिकॉर्ड से जीतेंगे

पटना। पार्टी बदलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार को पहली बार बिहार कांग्रेस कार्यालय, सदाकत आश्रम पहुंचे। उन्होंने कहा कि पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र उनकी पहली, दूसरी और आखिरी पसंद है। वे शिद्दत के साथ चुनाव लड़ेंगे और रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। इसके पहले वह पटना हवाई अड्डे पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा के साथ फ्लाइट से उतरे। पहले से इंतजार कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शॉटगन का जोरदार स्वागत किया और जमकर नारेबाजी करते उन्हें फूल-माला से लाद दिया। इसके बाद उनका काफिला सदाकत आश्रम पहुंचा। वहां पहुंचते ही मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। फिर वे मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि राहुल देश के वर्तमान और भविष्य दोनों हैं। उन्होंने लालू प्रसाद का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज वे यहां उपस्थित हैं तो इसमें लालू प्रसाद की सहमति और अनुमति दोनों है। श्री सिन्हा ने कहा कि वे भाजपा छोड़ना नहीं चाहते थे, परंतु पिछले तीन सालों से उन्हें वहां अपमानित किया जाने लगा। देशहित, युवाओं, किसानों और बेरोजगारी के मुद्दे पर आवाज उठाने पर उन्हें बागी समझा जाने लगा। नतीजा पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की जारी लिस्ट में उनका नाम नहीं था। उसी समय उन्होंने कह दिया था कि सिचुएशन कोई भी हो, उनका चुनाव लड़ने का लोकेशन वही होगा। उसी वचन की लाज रखने के लिए वे उनके सामने उपस्थित हुए हैं। अब वे पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। कांग्रेस परिवार के साथ पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। बिहारी बाबू ने प्रदेश भाजपा के कुछ नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि यहां कुछ दगे हुए कारतूस हैं, जिनका अपना कोई जनाधार नहीं है, लेकिन दूसरों पर छींटाकशी करते हैं। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अब उनकी जमीन खिसक रही है। इस मौके पर कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.