15 दिन पहले पेट्रोल देने के दौरान हुआ विवाद, गोलियों से कर्मी को कर दिया छलनी
पटना में अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 12:33 PM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में बेखौफ अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शहर में रोज वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पकड़े न जाने की वजह से बैक टू बैक घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार की रात बेखौफ अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी। तीन की संख्या में आए आरोपितों ने घटना का अंजाम दिया और फरार हो गए। बताया जाता है कि मृतक से आरोपितों का कुछ समय पहले से विवाद चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार फतुहा के नयका रोड के पास एक पेट्रोल पंप है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बाइक सवार तीन अपराधी पहुंचे और फायर झोकना शुरू कर दिया। गोली सीधे पेट्रोल पंप में काम करने वाले बसंत पासवान (25) को लगी।
इसके पहले कोई कुछ समझ पाता अपराधी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। गोली लगने से बसंत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर बड़ी पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि पिछले साल 15 जनवरी को बसंत का पेट्रोल लेने के क्रम में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें