विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहटा-सरमेरा पथ से भी जोड़ा जाएगा शेरपुर-दिघवारा छह लेन गंगा पुल, मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Published: Wed, 28 May 2025 06:57 PM (GMT+05:30)

छह लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शेरपुर ...और पढ़ें

शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निर्माण कार्य का जायजा लेते सीएम साथ में अन्य। सौः आइपीआरडी।
शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निर्माण कार्य का जायजा लेते सीएम साथ में अन्य। सौः आइपीआरडी।

HighLights

  1. निर्माणाधीन छह लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का किया निरीक्षण
  2. 3200 करोड़ की लागत से हो रहा 14.52 किमी लंबा पुल का निर्माण

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को निर्माणाधीन छह लेन शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शेरपुर में स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने गंगा नदी में चल रहे पुल निर्माण कार्य का भी स्थल पर जाकर जायजा लिया।

छह लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करें

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शेरपुर और दिघवारा के बीच बन रहे इस छह लेन गंगा पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करें। इस छह लेन पुल के नीचे से पटना छोर की तरफ जेपी गंगा पथ का भी निर्माण कराया जा रहा है।

उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच संपर्कता और सुगम

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए यह भी कहा कि यह छह लेन पुल बिहटा-सरमेरा पथ से भी जुड़ेगा। इस पुल का निर्माण पूरा होने से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच संपर्कता और सुगम होगी। साथ ही पटना के पश्चिमी छोर के लोगों को भी एक जगह से दूसरी जगह जाने में सहूलियत होगी। पटना रिंग रोड का हिस्सा होने के कारण लोगों को राजधानी की चारों दिशाओं में आना-जाना आसान होगा।

छह लेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा

इससे पहले निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेशनल हाईवे आथरिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ), भारत सरकार द्वारा गंगा नदी पर 3200 करोड़ रुपये की लागत से छह लेन गंगा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। यह पुल पटना जिला के शेरपुर से सारण जिला के दिघवारा तक जाता है। इस पुल की लंबाई 14.52 किलोमीटर है। यह पुल पटना शहर के रिंग रोड के रूप में भी कार्य करेगा। पुल का निर्माण कार्य 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।

निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर. पुदुकलकट्टी, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी.कार्तिकेय धनजी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार, नेशनल हाई-वे आथरिटी आफ इंडिया के अधिकारी समेत अभियंता भी उपस्थित थे।