Move to Jagran APP

28 मार्च को कांग्रेस का हाथ थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा के रविशंकर से है मुकाबला

शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च की सुबह 11 बजे कांग्रेस ज्वाइन करेंगे और फिर उसके बाद वो एक अप्रैल को पटना पहुुंचेंगे। वो पटनासाहिब से भाजपा नेता रविशंकर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 11:51 AM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 10:57 AM (IST)
28 मार्च को कांग्रेस का हाथ थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा के रविशंकर से है मुकाबला
28 मार्च को कांग्रेस का हाथ थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, भाजपा के रविशंकर से है मुकाबला

पटना, जेएनएन। भाजपा छोड़कर नेता सह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस का हाथ थामेंगे। इसकी जानकारी देते हुए उनके मीडिया प्रभारी संजय ने बताया है कि वो 28 मार्च को दिन के ग्यारह बजे दिल्ली स्थित पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उसके बाद वो एक अप्रैल को पटना पहुंचेंगे और प्रेस को इसकी जानकारी देंगे।
बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें पिछले कई दिनों से मीडिया में आ रही थीं, लेकिन इसे लेकर फैसला केंद्रीय नेतृत्व को करना था। इसीलिए देर लग रही थी। पहले भी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि सिचुएशन चाहे जो रहे लोकेशन वही रहेगा। तो, अब शत्रुघ्न सिन्हा के सामने भाजपा नेता रविशंकर होंगे।
इससे पहले सोमवार को कांग्रेस के नेता अखिलेश सिंह ने भी साफ कर दिया है कि शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।
अखिलेश सिंह ने महागठबंधन में सीट बेचने के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। दिल्ली से पटना लौटने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि कल दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक थी, जिसमें फर्स्ट और सेकेंड फेज के उम्मीदवारों को तय करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। अखिलेश सिंह ने कहा कि 28 मार्च को शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा पर भाजपा नेता सुशील मोदी के ट्वीट पर अखिलेश सिंह ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ सुशील मोदी चुनाव लड़ कर देखें उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। शत्रुघ्न सिन्हा को आगे करके यह लोग भीड़ इकट्ठा करते थे और अब शत्रुघ्न सिन्हा पर टिप्पणी कर रहे हैं यह शोभा नहीं देता है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.