Move to Jagran APP

'कमल' छोड़ शत्रुघ्न सिन्हा थामेंगे 'हाथ' 24 मार्च को हो जाएंगे कांग्रेस के साथ! जानिए

भाजपा का दामन छोड़ शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस का हाथ थामेंगे। 24 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के समक्ष वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 08:11 PM (IST)
'कमल' छोड़ शत्रुघ्न सिन्हा थामेंगे 'हाथ' 24 मार्च को हो जाएंगे कांग्रेस के साथ! जानिए
'कमल' छोड़ शत्रुघ्न सिन्हा थामेंगे 'हाथ' 24 मार्च को हो जाएंगे कांग्रेस के साथ! जानिए
 पटना, जेएनएन। भाजपा का दामन छोड़ पटना साहिब से सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अब कांग्रेस का हाथ थामेंगे। इसे लेकर पहले से ही कयासबाजी जारी थी जिसपर अब विराम लगता दिख रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बता दें कि आज शाम चार बजे पटना के होटल मौर्या में महागठबंधन की महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस है जिसमें सीटों का एेलान किया जाएगा। उसके बाद संभवतः उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी की जा सकती है। इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा के महागठबंधन में शामिल होने की कयासबाजी पर मुहर लग गई है।

loksabha election banner

शत्रुघ्न सिन्हा पहले भी कहते आए हैं कि पार्टी कोई भी हो वो अपनी संसदीय सीट पटना साहिब से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। एेसे में एक ओर जहां पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री एनडीए की तरफ से ताल ठोकेंगे तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें करारा जवाब देंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.