श्ात्रुघ्न सिन्हा का विवादित बयान: कहा- नोटबंदी से लोग नाखुश
भाजपा सांसद व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (शॉटगन) फिर पार्टी लाइन से बाहर हुए हैं। उन्होंने कहा है कि नोटबंदी पर लोग नहीं, सरकार जश्न मना रही है।
By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 10 Nov 2017 07:26 PM (IST)Updated: Fri, 10 Nov 2017 07:40 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। नोटबंदी व जीएसटी को लेकर भाजपा में ही मतभेद उजागर करते बयान आ रहे हैं। आज जहां जीएसटी की विफलता का आरोप लगाते हुए पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को हटाने की मांग कर दी तो पटना के भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कहा कि अगर नोटबंदी से लोग खुश होते तो सरकार नहीं, लोग जश्न मना रहे होते।
शत्रुघ्न सिन्हा का यह ट्वीट ऐसे समय आया है, जब वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने जीएसटी को ठीक से लागू नहीं करने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली से इस्तीफा मांगा है। विदित हो कि भाजपा ने नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर 'एंटी ब्लैकमनी डे' मनाया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें