Move to Jagran APP

यशवंत के समर्थन में फिर सामने आए BJP के शत्रु, कहा- उनकी बातों में है दम

भाजपा नेता यशवंत सिन्‍हा ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को खराब बताया है। यशवंत के समर्थन में शॉटगन ने पहले ट्वीट किया था। उन्‍होंन फिर कहा है कि उनकी बातों में दम है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 30 Sep 2017 08:19 PM (IST)Updated: Sun, 01 Oct 2017 09:47 PM (IST)
यशवंत के समर्थन में फिर सामने आए BJP के शत्रु, कहा- उनकी बातों में है दम
यशवंत के समर्थन में फिर सामने आए BJP के शत्रु, कहा- उनकी बातों में है दम

पटना [जेएनएन।] भाजपा नेता व पूर्व मंत्री यशवंत सिन्हा के बयान के समर्थन में पटना से भाजपा सांसद व बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्‍न सिन्‍हा खामोश होने का नाम नहीं ले रहे। यशवंत के समर्थन में पहले बयान दे चुके शत्रुघ्‍न ने फिर अर्थव्‍यवस्‍था के गिरने को लेकर उनके बयान का समर्थन किया है। कहा कि उनकी बातों में दम है, उसे गंभीरता से लें।

loksabha election banner

विदित हो कि भाजपा नेता व पूर्व वित्‍त मंत्री यशवंत सिन्‍हा ने कहा है कि अर्थव्यवस्था बहुत बुरी हालत में है। एक समाचार पत्र में लिखे अपने लेख में उन्‍होंने जीडीपी ग्रोथ रेट पर सवाल खड़े किए तथा इसके लिए वित्‍त मंत्री अरुण जेटली को जिम्‍मेदार बताया। यशवंत के आरोपों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पलटवार करते हुए यशवंत को 80 साल की उम्र में नौकरी चाहने वाला बताया तथा वित्त मंत्री के रूप में अपना रिकार्ड देखने की नसीहत दी।

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने किया था ये ट्वीट

वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के इस बयान के बाद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने ट्वीट कर कहा कि यशवंत सिन्‍हा ने देश की अर्थव्यवस्था की हालत पर नीति-निर्माताओं को आइना दिखाया है। उनके विचारों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। अपने ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि यशवंत सिन्हा एक कुशल राजनेता है और स्वयं को सर्वश्रेष्ठ एवं सफल वित्तमंत्री साबित कर चुके हैं। अपने विचारों के माध्यम से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति को लेकर आइना दिखाया है। कहा कि कोई यदि उनके विचारों को खारिज करता है तो इसे बचपना ही समझा जाएगा।

फिर ये बोले शॉटगन

इसके बाद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने शनिवार को फिर मुंह खोला। उन्‍होंने कहा कि यशवंत सिन्‍हा उनके बड़े भाई व कद्दावर नेता हैं। उन्‍होंने सात-सात बार बजट पेश किया है। उन्‍होंने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर जो विचार सामने रखे हैं, उन्‍हें गहराई से देखने की जरूरत है। इन विचारों को गहराई से देखा जाए, कोई खामी हो तो उसे  ठीक किया जाए।

यह है मामला

- भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने कहा है कि अर्थव्यवस्था बहुत बुरी हालत में है। उन्होंने जीडीपी की गणना के तरीकों पर भी सवाल उठाया है। एक समाचार पत्र में लिखे अपने लेख में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में हमारी जीडीपी ग्रोथ रेट 5.7 फीसद है, जबकि पुराने तरीके की गणना के अनुसार यह केवल 3.7 फीसद या कम है। वित्तमंत्री ने अर्थव्यवस्था की हालत बेहद खराब कर दी है।
- यशवंत सिन्‍हा ने इशारा किया कि अरुण जेटली को अन्य कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी दी है, जो वित्त मंत्रालय से उनका ध्यान भटका रही है। उन्होंने लिखा है कि पीएम दावा करते हैं कि उन्होंने गरीबी को करीब से देखा है, लेंकिन उनके वित्त मंत्री पूरे देश को गरीबी दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
- यशवंत के आरोपों पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी पलटवार किया। एक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में जेटली ने सिन्हा को 80 साल की उम्र में नौकरी चाहने वाला बताते हुए कहा कि वे वित्त मंत्री के रूप में अपने रिकार्ड को भूल गए हैं। उन्होंने आरोप लगााया कि सिन्हा कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पीछे-पीछे चल रहे हैं।
- जेटली ने सिन्हा का नाम नहीं लिया, लेकिन स्‍पष्‍ट इशारा उनकी तरफ ही था। कहा कि उनके पास पूर्व वित्त मंत्री होने का सौभाग्य नहीं है, न ही उनके पास ऐसा पूर्व वित्त मंत्री होने का सौभाग्य है जो आज स्तंभकार बन चुका है।
- अर्थव्यवस्था के हालात पर यशवंत सिन्हा के विचार का पटना से भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने भी समर्थन किया। इसके बाद दरभंगा के भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद भी यशवंत सिन्‍हा से समर्थन में उतर आए।

- कीर्ति आजाद ने कहा कि अगर कोई अर्थव्यवस्था की धीमी गति का आरोप लगाता है तो देश के वित्त मंत्रीसे अपेक्षा की जाती है कि वे गंभीरता से तथ्‍यगत जवाब देंगे। लोग परेशान हैं। लोग जीएसटी और नोटबंदी को लेकर सवाल पूछते हैं। वित्‍त मंत्री को बताना चाहिए कि अगर सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं तो लोगों की समस्याएं कैसे खत्म होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.