झूठमूठ का मगरमच्छ के आसू बहाना बंद करें राजग, दी चेतवानी, तेजस्वी को बताया 'अर्जुन'
पटना साहिब से भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार ट्विट के जरिए राजग सरकार को चेतवानी देते हुए कहा कि बिना मतलब के मगरमच्छ के आंसू को बहाना न बंद करें, नहीं तो इसके परणिाम बुरे होंगे।
पटना [जेएनएन]। पटना साहिब से भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार ट्विट के जरिए इशारों ही इशारों बहुत कुछ कह कर सबको खामोश कर दिया। इस बार भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए राजग सरकार को कड़ी चेतवानी भी दे डाली। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि 2019 में आम चुनाव होने वाले है। इसलिए जरूरी है कि वह लोगों के बीच मगरमच्छ मगरमच्छ के आसू दिखाने का नाटक शुरू करने का ढोंग न करें। उन्होंने सवालिया लहजे में ट्विट के जरिए पूछा कि आखिर सत्तारूढ़ गठबंधन (बिहार) किससे बिहार के विशेष दर्जे की माग कर रहा है। जब केंद्र में राजग की सरकार है तो फिर इतना नाटक क्यों किया जा रहा है। क्या ये लोग जनता बेवकूफ समझते है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा वोटों के प्रचार के लिए और लालसा, लालच और सत्ता में रहने की इच्छा में इतना नीचे गिर जाना बहुत अफसोस की बात है। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि राजग गठबंधन के दोस्तों बिहार के लिए जल्द ही कुछ करिए वरना अर्जुन इंतजार कर रहा है और तेजस्वी यादव बिहार के सभी दिशाओं में चनौती देंगे।
गौर हो कि पटना साहिब से सासद शत्रुघ्न सिन्हा इन दिनों भाजपा से नाराज चल रहे हैं और लगातार भाजपा के खिलाफ बयान दे रहे हैं। उप चुनाव में मिली भाजपा के करारी शिकस्त पर उन्होंने कहा था कि यह पार्टी के अहंकार की हार है। इसके अलावा वह अक्सर तेजस्वी यादव की तारीफ करते दिख जाते हैं। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए वित्त आयोग को खत लिखा था, जिस पर तेजस्वी यादव ने जमकर निशाना साधा था।
इधर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की अनुपस्थिति में तेजस्वी यादव जिस तरह जीत का किला फतह कर रहे हैं उससे उनकी पार्टी में स्थिति तो मजबूत हुई ही है, साथ ही गठबंधन में भी उनकी साख बढ़ी है। लालू प्रसाद की अनुपस्थिति में ढाई महीने के भीतर चार सीटों पर हुए उपचुनावों में तीन पर जीत ने तेजस्वी यादव की नेतृत्व क्षमता को सत्यापित कर दिया है। यही वजह है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी को लेकर ऐसी टिप्पणी की है।