Move to Jagran APP

नवरात्रि में इन भोजपुरी गानों ने मचाई धूम, पवन सिंह और खेसारी यादव में कौन पड़ा भारी? मिलेगा Direct Link

Durga Puja Bhojpuri Songs दुर्गा पूजा हो और भोजपुरी गीतों की चर्चा नहीं हो ऐसा हो नहीं सकता। भोजपुर के बड़े स्‍टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने इस बार दुर्गा पूजा से पहले कई गीत रिलीज किए हैं।

By JagranEdited By: Shubh Narayan PathakPublished: Mon, 26 Sep 2022 11:32 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 04:06 PM (IST)
नवरात्रि में इन भोजपुरी गानों ने मचाई धूम, पवन सिंह और खेसारी यादव में कौन पड़ा भारी? मिलेगा Direct Link
दुर्गा पूजा के मौके पर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने रिलीज। तस्‍वीरें स्‍क्रीनग्रैब से ली हुई हैं।

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Durga Puja Bhojpuri Songs: दुर्गा पूजा का मौका भोजपुरी इंटरनटेनमेंट इंडस्‍ट्री के लिए खास रहता है। हर बार की तरह इस बार भी भोजपुरी के बड़े स्‍टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव सहित कई कलाकारों ने इस मौके के लिए अपने आडियो और वीडियो अलबम बाजार में उतार दिए हैं। 

loksabha election banner

पवन सिंह के गाने को अब तक डेढ़ मिलियन व्यूज मिले

पवन सिंह का नया वीडियो अलबम 'सातो बहिनिया अईल' लेकर आये हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस गाने को रविवार की शाम पांच बजे यूट्यूब और अन्‍य इंटरनेट साइटों पर रिलीज किया गया। सोमवार की दोपहर तक केवल यूट्यूब पर इस गाने को करीब दो मिलियन यानी 20 लाख लोग देख चुके थे। यह गाना वेब म्यूजिक से रिलीज हुआ है। इस वीडियो को आप https://youtu.be/1Z0wxJ8rwPk पर जाकर भी देख सकते हैं। 

खेसारी लाल यादव डबल धमाल मचाने को हैं तैयार 

इधर, खेसारी लाल यादव की ओर से 'दुर्गा पूजा के चंदा 2' नाम से वीडियो अलबम शारदीय नवरात्र के पहले दिन यानी सोमवार को सुबह 6.30 बजे यूट्यूब और फेसबुक सहित अन्‍य इंटरनेट साइटों पर रिलीज किया गया। एसआरके म्‍यूजिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड इस गाने को शुरुआती चार घंटे में तीन लाख से अधिक लोगों ने देखा। इस गाने को आप https://www.youtube.com/watch?v=FO_-fW69muE लिंक पर जाकर देख सकते हैं। खेसारी लाल यादव का दुर्गा पूजा के लिए एक और वीडियो गीत 27 सितंबर की सुबह सात बजे रिलीज होना है। 

खेसारी के 'दुआरी अइली माई' का टीजर हुआ रिलीज

खेसारी लाल यादव के अगले वीडियो अलबम 'दुआरी अइली माई' का टीजर रिलीज हो गया है। यह गाना उनके फैन्‍स के लिए मंगलवार की सुबह सात बजे से उपलब्‍ध हो जाएगा। फेसबुक पर इस गाने का टीजर 32 हजार से अधिक लोगों ने केवल 23 घंटे में ही देख लिया है। उनका एक अलबम 'निमिया के छईया' दो दिनों पहले रिलीज हुआ था। इस गाने को भी लाखों लोगों ने देखा है। आप इस गाने को https://www.youtube.com/watch?v=t0FVw7lX5QA पर जाकर देख सकते हैं। चार दिन पहले उनका गाना 'अरतीया धरतीया प होता' रिलीज हुआ था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.