Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शारदा सिन्हा के गीतों से गुंजायमान होंगे छठ घाट

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 10 Nov 2018 03:16 PM (IST)

    इस बार छठ पर घाटों का माहौल बदला-बदला से रहेगा। माइक पर शारदा सिन्हा के छठ गीतों के साथ ही श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन के लिए सूचनाएं चलाई जाएंगी। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    Hero Image
    शारदा सिन्हा के गीतों से गुंजायमान होंगे छठ घाट

    पटना [जेएनएन]। जिला प्रशासन ने लोक आस्था के पर्व छठ के दौरान माहौल को भक्तिमय बनाने की तैयारियां कर ली हैं। इस बार घाटों पर लोक गायिका शारदा सिन्हा के गीत गूंजेंगे। साथ ही भीड़ को नियंत्रण करने के लिए घाटों पर पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम भी लगाए जाएंगे। इन्हीं में शारदा सिन्हा के गीत भी बजेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिलाधिकारी कुमार रवि ने सभी घाटों पर पब्लिक एनाउंसमेंट के लिए एक जैसी व्यवस्था कराई है। सभी घाटों पर रिकॉर्डिंग गीत बजाए जाएंगे। इसके साथ स्वतंत्र रूप से भी एनाउंसिंग की व्यवस्था की गई है। एनाउंसर श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देते रहेगा। बीच-बीच में शारदा सिन्हा के गीत भी सुनाई पड़ेंगे। दानापुर के नासरीगंज से लेकर पटना सिटी के कंगनघाट तक यह व्यवस्था रहेगी।

    जनसंपर्क विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी

    जिलाधिकारी ने जिला जनसंपर्क विभाग को इस व्यवस्था का जिम्मा सौंपा है। माइक पर धीरे-धीरे चलें, गंगा नदी में बैरिकेडिंग के आगे न बढ़ें, बच्चों के पॉकेट में अपना मोबाइल नंबर लिखकर डाल दें, इसी तरह की सावधानियां बरतने से संबंधित कई जानकारियां लगातार एनाउंसमेंट सिस्टम से दी जाएंगी।

    घाटों पर कार्यरत रहेगा नियंत्रण कक्ष

     जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी का कहना है कि सभी घाटों पर नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा। स्थिति को देखते हुए वहां उपस्थित पदाधिकारी लोगों से अपील करते रहेंगे। छठ महापर्व में बार-बार की जाने वाली अपील को रिकॉर्डिंग करा दी गई है। सभी प्रभारियों को रिकॉर्डिंग की कॉपी सौंपी जा रही है। उन्हें इस रिकॉर्डिंग को बजवाना अनिवार्य है। एनाउंसमेंट के जरिए वाहन पार्किंग सहित कई प्रकार की जानकारियां भी दी जाएंगी।