राजधानी में अवैध खनन करते दबोचे गए सात, एक जेसीबी व छह ट्रैक्टर जब्त
पटना में रविवार को पुलिस ने शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से अवैध खनन का मामला पकड़ा है। आरोप में सात लोगों को रंगे हाथ दबोचा गया है।
पटना, जेएनएन। राजधानी में लगातार अवैध खनन के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को पुलिस ने शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से अवैध खनन का मामला पकड़ा है। आरोप में सात लोगों को रंगे हाथ दबोचा गया है। साथ ही घटनास्थल से एक जेसीबी एवं छह ट्रैक्टर को जब्त की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोज अवैध खनन के मामले सामने आ रहे थे। रविवार को पुलिस को किसी ने सूचना दी कि इलाके में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। जानकारी पर जब पुलिस पहुंची तो कुछ लोग खनन कर रहे थे। पुलिस को देख आरोपित भागने लगे पर पकड़ में आ गए। घटना स्थल से सात लोगों के साथ छह ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त की गई है।
गाड़ी के धक्के से घायल वृद्ध ने अस्पताल में तोड़ा दम
दनियावां-बिहारशरीफ एनएच 30ए पर हरिनगर गांव के समीप सोमवार को एक दुर्घटना हो गई। यहां एक वाहन के धक्के से वृद्ध घायल हो गया। घटना के बाद उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं चालक को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है।