बिहार में सात IAS का ट्रांसफर, राजेश मीणा मुंगेर तो योगेंद्र सिंह बने नालंदा के DM
बिहार सरकार ने सूबे के सात डीएम का ट्रांसफर किया है। इसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है। देखें यहां पूरी लिस्ट।
By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 02:01 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 02:01 PM (IST)
पटना, जेएनएन। बिहार सरकार ने सूबे के सात डीएम का ट्रांसफर किया है। इसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बैद्यनाथ यादव को अररिया का डीएम बनाया गया है। इसी तरह महेंद्र कुमार को सुपौल डीएम बनाया गया है।
अधिसूचना के अनुसार हिमांशु शर्मा किशनगंज, त्याग राजन दरभंगा, इनायत खान शेखपुरा, राजेश मीणा मुंगेर और योगेंद्र सिंह नालंदा के डीएम बनाए गए हैं। इनके अलावा आनंद शर्मा को पर्यटन विभाग का संयुक्त सचिव, जबकि चंद्रशेखर सिंह को सचिवालय का अपर सचिव बनाया गया है। चंद्रशेखर सिंह को सूचना जनसंपर्क विभाग पटना के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें