प्रभातफेरी के साथ सात दिवसीय गुरुनानक देव की जयंती शुरू
पटना सिटी । सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती को लेकर शनिवार की सुबह पांच बजे तख्त स
पटना सिटी । सिख पंथ के प्रथम गुरु नानक देव जी महाराज की जयंती को लेकर शनिवार की सुबह पांच बजे तख्त साहिब परिसर से भोर पांच बजे निकली प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी गो¨वद घाट से झाउगंज गली, अशोक राजपथ, कचौड़ी गली, दीरा रोड होते हुए काली स्थान बाललीला गुरुद्वारा पहुंची। बाललीला गुरुद्वारा में बाबा गुर¨वदर ¨सह ने पंच-प्यारे का स्वागत किया। प्रभातफेरी में शामिल सिख श्रद्धालु बाललीला गुरुद्वारा में नतमस्तक होकर कथा-प्रवचन श्रवण किए। कथावाचक सुखदेव ¨सह ने प्रथम गुरु नानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गुरु नानक के संदेश प्रासंगिक हैं।
कथा प्रवचन के बाद प्रभातफेरी बाललीला गुरुद्वारा से हरिमंदिर गली होते 8:15 बजे तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब लौटी। प्रभातफेरी में शामिल महिलाएं, बच्चे-बच्चियां एवं पुरुष शबद कीर्तन करते चल रहे थे। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के नारों से तख्त साहिब के आसपास का इलाका गूंज रहा था। प्रभातफेरी का संचालन समाजसेवी सरदार इंद्रजीत ¨सह बग्गा व तेजिन्दर ¨सह बग्गा कर रहे थे।
प्रबंधक सरदार दलजीत ¨सह ने बताया कि रविवार को तख्त साहिब से भोर में निकलने वाली प्रभातफेरी बड़ी संगत गायघाट गुरुद्वारा जाएगी। गायघाट गुरुद्वारा दर्शन के बाद प्रभातफेरी हांडी साहिब गुरुद्वारा दानापुर जाएगी। सोमवार को प्रात: तख्त साहिब से निकलने वाली प्रभातफेरी अशोक राजपथ मार्ग होते गुरु का बाग जाएगी और वहां से दर्शन कर वापस तख्त साहिब लौटेगी। मंगलवार की भोर तख्त साहिब से निकलनेवाली प्रभातफेरी अशोक राजपथ होते सोनार टोली गुरुद्वारा का दर्शन कर तख्त साहिब लौटेगी। अगली प्रभातफेरी में हाथी-घोड़े भी होंगे शामिल
बुधवार को तख्त श्री हरिमंदिर साहिब से निकली बड़ी प्रभात फेरी अशोक राजपथ, चमडोरिया, पूरब दरवाजा, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, चौकशिकारपुर, श्री गुरु गो¨वद ¨सह पथ, चौक होते तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचेगी। बड़ी प्रभातफेरी में बैंड-बाजा, हाथी-घोड़ा के साथ-साथ संगत भी रहेंगे। प्रबंधक समिति के महासचिव सरदार महेंद्रपाल ¨सह ढिल्लन ने बताया कि गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन व कवि दरबार में संगत निहाल होंगे। महासचिव के अनुसार गुरुनानक देव जयंती का मुख्य समारोह 23 नवंबर को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जाएगा। गुरु के बाग से निकलेगा नगर कीर्तन
20 नवंबर को गुरुनानक देव की जयंती को लेकर गुरु के बाग में त्रिदिवसीय अखंड पाठ रखा जाएगा। वहीं 22 नवंबर को अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दोपहर एक बजे गुरु का बाग से नगर कीर्तन निकलेगा। इधर, तख्त श्री हरिमंदिर में 21 नवंबर को अखंड पाठ रखा जाएगा। इसकी समाप्ति 23 नवंबर को मुख्य समारोह के दिन होगी। जयंती में देश- विदेश के सिख श्रद्धालु शामिल होंगे।