Move to Jagran APP

गांधी संग्रहालय में चंपारण शताब्दी वर्ष पर संगोष्ठी

भारत के प्रथम राष्ट्रपति और भारतीय संविधान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर गांधी संग्रहालय में शुक्रवार को राज्य स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया।

By Edited By: Published: Sat, 03 Dec 2016 02:51 AM (IST)Updated: Sat, 03 Dec 2016 02:51 AM (IST)
गांधी संग्रहालय में चंपारण शताब्दी वर्ष पर संगोष्ठी

पटना। भारत के प्रथम राष्ट्रपति और भारतीय संविधान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर गांधी संग्रहालय में शुक्रवार को राज्य स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति वाई सी सिम्हाद्री ने किया। अध्यक्षता डॉ. रामजी सिंह व संचालन चंद्रभूषण ने किया। विषय प्रवेश रुपेश ने किया। रामजी सिंह ने चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर सत्याग्रह के संचालक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को याद करते हुए किसानों की वर्तमान समस्या पर प्रकाश डाला और उनके लिए सरकार से सार्थक कृषि नीति की मांग की। मौके पर प्रसिद्ध अर्थशास्त्री मंडल ने विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जीवनी को शामिल करने पर जोर दिया। देशरत्न की पौत्री तारा सिन्हा ने कहा कि चम्पारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष में इस पुरोधा के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी जीवनी पर एक फिल्म का भी निर्माण किया जाए। मौके पर गोष्ठी को अशोक प्रियदर्शी, रमाकांत, ओमप्रकाश,अरुण दास, अशोक कुमार, भैरवचंद्र दास, नवल कुमार, आभा चौधरी, प्रो. प्रकाश, रणजीत कुमार चंदेल ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.