SEMICON India 2026: सेमीकंडक्टर सेक्टर में बिहार की बड़ी दस्तक, अमेरिका-जापान के निवेशकों से सीधी बातचीत
बिहार सरकार का उद्योग विभाग SEMICON India 2026 में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में निवेश के अवसर प्रस्तुत कर रहा ...और पढ़ें

बिहार के औद्योगिक इकोसिस्टम को किया जा रहा पेश
HighLights
SEMICON India 2026 में बिहार ने निवेश के अवसर प्रस्तुत किए।
अमेरिका-जापान के प्रतिनिधियों से सेमीकंडक्टर निवेश पर सीधी बातचीत।
बिहार की औद्योगिक नीति और Semiconductor Policy 2026 प्रदर्शित।
राज्य ब्यूरो, पटना। सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के बढ़ते वैश्विक बाजार के बीच बिहार ने भी इस क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को दुनिया के सामने रखने की पहल की है। बिहार सरकार का उद्योग विभाग SEMICON India 2026 में भाग ले रहा है।
यशोभूमि, नई दिल्ली में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय आयोजन में बिहार की ओर से राज्य में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश के अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जा रहा है।
अमेरिका-जापान के प्रतिनिधियों से निवेश पर सीधी बातचीत
बिहार के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रेजिडेंट कमिश्नर मनोज कुमार सिंह और उद्योग विभाग के निदेशक, एमएसएमई अमन समीर कर रहे हैं।
आयोजन के दौरान अमेरिका और जापान के हितधारकों के साथ राउंडटेबल चर्चा हुई। इसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक साझेदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बिहार के औद्योगिक इकोसिस्टम को किया जा रहा पेश
चर्चा के दौरान बिहार के औद्योगिक इकोसिस्टम और नीतिगत ढांचे को निवेशकों के सामने रखा गया। इसके साथ ही राज्य में सेमीकंडक्टर और इससे जुड़े विनिर्माण क्षेत्रों की क्षमताओं को विकसित करने की संभावनाओं पर भी बात हुई। उद्देश्य राज्य में इस क्षेत्र से जुड़े निवेश और औद्योगिक सहयोग के नए अवसर तलाशना है।
B2G बैठकों में निवेशकों से हुआ सीधा संवाद
बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने Business-to-Government यानी B2G बैठकों में भी हिस्सा लिया। इन बैठकों में निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और अन्य हितधारकों के साथ संभावित निवेश और क्षेत्रवार अवसरों पर चर्चा की गई।
निवेश को सुगम बनाने के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध सहयोग और सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई।
Semiconductor Policy 2026 से निवेशकों को बताया रोडमैप
SEMICON India 2026 में बिहार की Semiconductor Policy 2026 को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके साथ राज्य में विकसित हो रहे औद्योगिक आधारभूत ढांचे और निवेश-केंद्रित दृष्टिकोण की जानकारी दी जा रही है।
इसके जरिए सेमीकंडक्टर और संबद्ध क्षेत्रों में निवेश के लिए उपलब्ध संभावनाओं को सामने रखा जा रहा है।
वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग से जुड़ाव बढ़ाने की कोशिश
SEMICON India 2026 में बिहार की भागीदारी का एक प्रमुख उद्देश्य वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग के साथ राज्य का जुड़ाव मजबूत करना है।
आयोजन के जरिए निवेश, तकनीकी साझेदारी और औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं को आगे बढ़ाने के अवसर तलाशे जा रहे हैं।
बिहार सरकार का उद्योग विभाग इस मंच के माध्यम से राज्य को सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के संभावित निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।
