Move to Jagran APP

बरातियों के साथ नशे में झूमते मंडप तक पहुंच गया दूल्हा, सिंदूरदान से पहले दुल्हन का शादी से इन्कार

बिहार के बेगूसराय में शराबबंदी के बावजूद नशे में धुत होकर एक दूल्हा बरातियों के साथ झूमते हुए विवाह करने पहुंच गया। ये देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 07:58 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 03:54 PM (IST)
बरातियों के साथ नशे में झूमते मंडप तक पहुंच गया दूल्हा, सिंदूरदान से पहले दुल्हन का शादी से इन्कार
बरातियों के साथ नशे में झूमते मंडप तक पहुंच गया दूल्हा, सिंदूरदान से पहले दुल्हन का शादी से इन्कार

बेगूसराय, जेएनएन। शराबबंदी के बावजूद शराब के नशे में धुत होकर एक दूल्हा बरातियों के साथ झूमते हुए विवाह करने पहुंच गया। पुलिस तो उसे नहीं पकड़ सकी लेकिन समझदार दुल्हन ने ऐन वक्त सिंदूरदान से पहले विवाह करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद बरातियों ने बवाल काटते हुए कुर्सी, टेंट, पंडाल में तोडफ़ोड़ करने के साथ कुछ सरातियों की पिटाई कर दी और फरार हो गए। लड़की के स्वजनों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया है। पुलिस समझौता कराने में लगी है।

loksabha election banner

दूल्हे ने पंडाल में की तोड़फोड़

घटना छौड़ाही ओपी क्षेत्र के सावंत पंचायत के वार्ड नंबर 13 चमरटोली की है। सावंत निवासी देवनाथ राम ने बताया कि उनकी पुत्री का विवाह समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मंगलगढ़ निवासी राम सखाराम के पुत्र रवींद्र कुमार से बुधवार की रात होना था। तय समय पर 50 के बदले 112 बराती को देख जब उन्होंने विरोध किया तो शराब के नशे में धुत दूल्हा रवींद्र कुमार एवं उनके दोस्तों ने पंडाल में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। समझाने आए पंच ठीठर राम समेत कई सरातियों की पिटाई कर दी गई। इसके बावजूद प्रतिष्ठा बचाने को जयमाला की रस्म प्रारंभ की गई। लेकिन, वहां का माहौल देख दुल्हन ने जयमाल से इन्कार कर दिया। उसे समझाकर जयमाला करा दी।

शराबी व बरातियों पर टूट पड़ीं महिलाएं

इसके बाद मंडप में बैठाकर दूल्हे को विवाह कार्यक्रम शुरू किया गया। मंडप में ही दूल्हा कमर से शराब की बोतल निकालकर दोस्तों के साथ पीने लगा। यह देख दुल्हन ने सिंदूरदान से पहले शराबी से विवाह करने से इन्कार कर मंडप से उठकर चली गई। इसके बाद नशे में धुत दूल्हा महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने लगा। महिलाएं दूल्हा एवं शराबी बरातियों पर टूट पड़ीं। इसके बाद सभी बराती फरार हो गए। महिलाओं ने दूल्हा रवींद्र कुमार, उसके पिता राम सखाराम एवं एक बोलेरो चालक को बंधक बना लिया। महिलाओं ने दूल्हे की शराब की बोतल भी पुलिस को दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.