दुलारचंद हत्याकांड: मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद करने की याचिका पर 30 अक्टूबर को सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट
मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। यह याचिका ...और पढ़ें

मोकामा विधायक अनंत सिंह।
HighLights
अनंत सिंह की जमानत रद्द करने की याचिका पर सुनवाई।
सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को करेगा मामले की सुनवाई।
दुलारचंद यादव हत्याकांड में मिली थी जमानत।
स्टेट न्यूज, आइएएनएस। बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह को फिर कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सुप्रीम कोर्ट दुलारचंद यादव हत्याकांड में पटना हाई कोर्ट से सिंह को मिली जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर 30 अक्टूबर को सुनवाई कर सकता है।
दुलारचंद के पोते नीरज कुमार की ओर से दाखिल की गई याचिका में इसी वर्ष 19 मार्च को हाई कोर्ट से अनंत सिंह को मिली जमानत रद करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध मामले के विवरण के मुताबिक, विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ के समक्ष लंबित है।
मामले को पिछली बार 29 सितंबर को सूचीबद्ध किया गया था। उस दिन सिंह के वकील ने जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगते हुए सुनवाई टालने का अनुरोध किया था, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने सुनवाई 30 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी थी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि आगे सुनवाई स्थगित करने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान 30 अक्टूबर, 2025 को दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी।
