Move to Jagran APP

बिहार: कांग्रेस मुख्‍यालय में घुसी सवर्ण सेना, जमकर मारपीट, पुलिस ने भी चटकाईं लाठियां

गुजरात में लगी आग की आंच बिहार भी पहुंच गई है। पटना में कांग्रेस मुख्‍यालय में घुसकर सवर्ण सेना ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने भी लाठियां चटकाई।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 11 Oct 2018 10:42 PM (IST)Updated: Thu, 11 Oct 2018 11:33 PM (IST)
बिहार: कांग्रेस मुख्‍यालय में घुसी सवर्ण सेना, जमकर मारपीट, पुलिस ने भी चटकाईं लाठियां
बिहार: कांग्रेस मुख्‍यालय में घुसी सवर्ण सेना, जमकर मारपीट, पुलिस ने भी चटकाईं लाठियां

पटना [जेएनएन]। गुजरात में उत्तर भारतीयों के साथ मारपीट की प्रतिक्रिया में अब सवर्ण सेना ने बिहार में अल्पेश ठाकोर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को सवर्ण सेना के दस्ते ने बिहार कांगेस मुख्‍यालय सदाकत आश्रम के गेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्ष के नेताओं को काबू में किया।

loksabha election banner

विदित हो कि गुजरात में एक मासूम से दुष्‍कर्म के आरोप में एक बिहारी युवक को पकड़ा गया है। इसके बाद वहां उत्‍तर भारतीयों, खासकर बिहारियों पर अत्‍याचार किए जा रहे हैं। वहां से उन्‍हें भगाया जा रहा है। नफरत की इस आग को भड़काने का आरोप वहां के कांग्रेस विधायक व बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी अल्‍पेश ठाकोर पर लगा है। पटना में सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने इसी कारण बिहार कांग्रेस के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

सदाकत आश्रम पर किया प्रदर्शन

गुरुवार की शाम में सवर्ण सेना का दस्ता सदाकत आश्रम के गेट पर धरने पर बैठ गया। प्रदर्शनकारी अल्पेश ठाकोर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। जिस वक्त बाहर यह हंगामा चल रहा था उस वक्त बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा कार्यालय में ही मौजूद थे।

अंदर घुसे तो शुरू हो गई मारपीट

धरना देने के बाद प्रदर्शनकारी सदाकत आश्रम में प्रवेश कर गए। इसके विरोध में कांग्रेस नेता भी उठ खड़े हुए। दोनों ओर के नेता आपस में भिड़ गए। धक्का-मुक्की के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

इस दौरान पाटलिपुत्र थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां चटकाईं और कुछ लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

अल्‍पेश ठाकोर के खिलाफ गुस्‍सा

विदित हो कि मंगलवार की रात भी कुछ नौजवानों ने सदाकत आश्रम पहुंचकर प्रदर्शन किया था। नौजवानों का आरोप था कि अल्पेश ठाकोर की वजह से गुजरात में बिहारियों और उत्तर भारतीयों के साथ बर्बर बर्ताव किया जा रहा है। उनके अनुसार इस मामले में आरोपित अल्पेश बिहार में किसी भी पद पर रहने के काबिल नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.